विराट कोहली ने आईपीएल में लगाया छक्का, कराह उठा पूरा पाकिस्तान, 4 साल पुराना जख्म हुआ हरा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: विराट कोहली ने आईपीएल में लगाया छक्का, कराह उठा पूरा पाकिस्तान

Last Updated:

विराट कोहली का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में लगाया गया एक छक्का ऐसा था जिसने पूरे पाकिस्तान का चार साल पुराना जख्म फिर से हरा कर दिया. विराट कोहली का लगाया छक्का काफी हद तक वैसा ही था जो उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ को लगाया था.

VIDEO: विराट कोहली ने आईपीएल में लगाया छक्का, कराह उठा पूरा पाकिस्तानZoom

विराट कोहली के आईपीएल 2026 में लगाए छक्के ने दिलाई टी20 वर्ल्ड कप 2022 की याद

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 लीग की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें एडिशन के पहले ही मैच में ही फैंस की चांदी हो गई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले ने टूर्नामेंट का टेंपो सेट कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने फैंस का दिल जीता तो इसके बाद आई किंग कोहली की विराट पारी. मैच के दौरान इस धुरंधर का लगाया गया एक छक्का ऐसा था जिसने पूरे पाकिस्तान का चार साल पुराना जख्म फिर से हरा कर दिया. विराट कोहली का लगाया छक्का काफी हद तक वैसा ही था जो उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ को लगाया था.

आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन अपने घरेलू दर्शकों के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने उतरी. पहले दो ईशान किशन शो देखने को मिला लेकिन इसके बाद विराट कोहली जैसी पारी खेली उसने फैंस को खुशी से झूमने का मौका दे दिया. 38 बॉल पर 69 रन की पारी के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक शॉट खेले. इन सबमें एक स्पेशल छक्का जिसे देखने वाले देखते ही रह गए. क्या आम दर्शक और क्या कमेंट्री कर रहे दिग्गज. सभी विराट कोहली का छक्का देखकर गदगद हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP