महंगी डिलीवरी छोड़ो, यह चिल्ली पनीर बनाएगा आपके स्वाद का मज़ा दोगुना, जानिए 10 मिनट वाली आसान रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Chilli Paneer Recipe: महंगाई के समय बाहर खाने पर खर्च बढ़ जाता है, लेकिन घर पर ही चिल्ली पनीर बनाकर आप सस्ते में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पा सकते हैं. इस आसान रेसिपी में पनीर को क्रिस्पी तलकर मसालेदार सॉस में मिलाया जाता है, जो नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाता है.

ऐसी स्थिति में, जब गैस और खाने-पीने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और महंगाई चरम पर है, लोकल18 से बातचीत में ग्रहणी सुनीता देवी ने बताया कि घर पर ही यह चिल्ली पनीर आसानी से और बाहर के मुकाबले सस्ते रेट में बनाया जा सकता है और पूरे परिवार के साथ मज़े से खाया जा सकता है.

सुनीता देवी ने बताया कि चिल्ली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर को 3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 बड़े चम्मच मैदा, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, नमक स्वाद अनुसार और पानी मिलाकर कोटिंग तैयार करें और तेल में सुनहरा तल लें. इसके बाद 2 बड़े चम्मच तेल में 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक, 2 हरी मिर्च, 1 बारीक कटा प्याज और 1 बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर भूनें. इसमें 2 बड़े चम्मच सोया सॉस, डेढ़ बड़ा चम्मच रेड चिल्ली सॉस, 1 बड़ा चम्मच टमाटर केचप, 1 छोटा चम्मच सिरका, 1 छोटा चम्मच चीनी और स्वाद अनुसार नमक डालें. आधे कप पानी में घोला हुआ 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर सॉस गाढ़ा करें और तले हुए पनीर को इसमें मिलाएं. ऊपर से हरा प्याज़ डालकर सजाएं और गरमा गरम परोसें.

सबसे पहले कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और काली मिर्च को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. पनीर को छोटे टुकड़ों में काटकर इस बैटर में डालें और अच्छी तरह कोट करें. इसके बाद पनीर के टुकड़ों को गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्याज और शिमला मिर्च को काटकर अलग रख दें, साथ ही हरी मिर्च, अदरक और लहसुन भी काट लें. सभी सामग्री तैयार रखने से स्टिर-फ्राई करना आसान हो जाता है.

कढ़ाही में तेल गरम करें और इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज़ आंच पर कुछ सेकंड तक भूनें. इसके बाद कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च डालें और 1-2 मिनट तक तेज़ आंच पर भूनें.

अब इसमें सोया सॉस, रेड चिल्ली सॉस, टमाटर केचप, सिरका और चीनी डालें. सबको अच्छे से मिलाएं और 5 मिनट तक पकाएं ताकि सॉस का स्वाद सब्ज़ियों में अच्छी तरह समा जाए.

थोड़ा-थोड़ा कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और सॉस को तब तक पकाएं जब तक वह चमकदार और गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद तला हुआ पनीर डालें और धीरे-धीरे मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं.

अंत में ऊपर से हरा प्याज़ डालकर सजाएं. गरमा गरम चिल्ली पनीर को आप नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ परोसकर मज़े से खा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP