Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के प्लाइंग किस के बीच आ गई अनन्या बिड़ला, रिएक्शन हो रहा वायरल
Last Updated:
Virat Kohli Flying Kiss To Anushka Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच के बाद सिर्फ अपनी मैच जिताऊ पारी के लिए नहीं, बल्कि अनुष्का शर्मा के साथ एक दिल छू लेने वाले पल के लिए विराट कोहली वायरल हो गए. “विरुष्का” का यह पल कमाल का था. कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस भेजी. टीम के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला का रिएक्शन वायरल हो गया.

विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस
नई दिल्ली. विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत अपने ही धमाकेदार अंदाज में की. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 200 से ज्यादा रन को हासिल कर टीम को जीत दिलाई. पहले मैच के बाद सिर्फ अपनी मैच जिताऊ पारी के लिए नहीं, बल्कि अनुष्का शर्मा के साथ एक दिल छू लेने वाले पल के लिए विराट वायरल हो गए. “विरुष्का” का यह पल कमाल का था. कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस भेजी. टीम के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला का रिएक्शन वायरल हो गया.
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में कप्तान ईशान किशन के 80 और युवा सनसनी अनिकेत वर्मा के तूफानी 43 रन के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाया. विराट कोहली की 38 बॉल पर खेली 69 रन की पारी ने मैच को एकतरफा कर दिया. आरसीबी ने 15.4 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत से शुरुआत की.
Picking up exactly where they left off! ❤️