बेईमानी या अंपायर की गलती…क्लासेन के विकेट पर मचा बवाल, क्या फिल साल्ट से टच हुई थी बाउंड्री, नियम क्या कहता है

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बेईमानी या अंपायर की गलती, क्लासेन के विकेट पर मचा बवाल, नियम क्या है

Last Updated:

Heinrich Klassen phil salt controversial catch: आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में हेनरिक क्लासेन का विकेट विवादों के घेरे में आ गया है. आरसीबी के फील्डर फिल साल्ट द्वारा बाउंड्री पर पकड़े गए कैच को थर्ड अंपायर ने आउट दिया, जबकि रिप्ले में साल्ट का पैर बाउंड्री रोप को छूता हुआ दिखाई दे रहा था. माइकल वॉन समेत कई दिग्गजों ने इस फैसले की आलोचना की. क्या यह अंपायर की जल्दबाजी थी या साल्ट की चालाकी? इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है.

बेईमानी या अंपायर की गलती, क्लासेन के विकेट पर मचा बवाल, नियम क्या है Zoom

आईपीएल के पहले मैच में विवाद.

RCB vs SRH Controversy: आईपीएल 2026 का पहला ही मैच चल रहा था.और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को अपना पहला बड़ा विवाद मिल गया. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हेनरिक क्लासेन के विकेट ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. थर्ड अंपायर के एक फैसले ने न केवल क्लासेन को आगबबूला कर दिया, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी बहस छेड़ने पर मजबूर कर दिया. यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर हुई. आरसीबी के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने क्लासेन की बॉडी पर एक तेज शॉर्ट गेंद फेंकी. क्लासेन ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए एक बड़ा स्वीप शॉट खेला. गेंद काफी ऊंची गई और डीप मिड-विकेट बाउंड्री पर तैनात फिल साल्ट ने उसे लपकने के लिए खुद को सेट किया. साल्ट ने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन वह बाउंड्री के बेहद करीब थे.

फील्ड अंपायरों ने फैसले को थर्ड अंपायर रोहन पंडित के पास भेजा. शुरुआती रिप्ले पूरी तरह स्पष्ट नहीं थे. थर्ड अंपायर ने दो अलग-अलग एंगल देखे, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे. उन्हें एक ‘टॉप एंगल’ (ऊपर से लिया गया दृश्य) की तलाश थी, जो उस समय उपलब्ध नहीं था. अंपायर पंडित ने महसूस किया कि बाउंड्री कुशन में कोई हलचल नहीं हुई है और उन्होंने क्लासेन को आउट करार दे दिया. जैसे ही क्लासेन को आउट दिया गया, टीवी स्क्रीन पर कुछ ऐसे एंगल दिखे जिसने अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए. रिप्ले में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था कि बाउंड्री कुशन, जिस पर ‘किंगफिशर’ का लोगो लगा था, फिल साल्ट के जूते के संपर्क में आने के बाद थोड़ा हिल रहा था.

आईपीएल के पहले मैच में विवाद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP