‘धुरंधर’ के लिए सिर्फ आर माधवन ने तुरंत की हां, अक्षय-संजय नहीं बनना चाहते थे हिस्सा! 12 दिन में खत्म की शूटिंग

Share to your loved once


Last Updated:

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धुंआ उठा रखा है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन स्टारर फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है. इसकी कास्टिंग के बारे में बात करते हुए मुकेश छाबड़ा कहते हैं कि सिर्फ आर माधवन ने ही स्क्रिप्ट सुनते फिल्म के लिए हां कर दी थी. अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त धुरंधर का हिस्सा बनने से पहले हिचकिचा रहे थे.

ख़बरें फटाफट

अक्षय-संजय नहीं बनना चाहते थे हिस्सा! 12 दिन में खत्म की शूटिंगZoom

‘धुरंधर’ में कई सारे सितारे एक साथ नजर आए हैं.

नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धुंआ उड़ा रखा है. पिछले साल दिसंबर में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था. पहले पार्ट की जबरदस्त कमाई के बाद जब धुरंधर का दूसरा हिस्सा रिलीज हुआ तो सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म का हर तरफ तहलका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘धुरंधर’ साइन करने से पहले ये एक्टर्स हिचकिचा रहे थे. आर माधवन इकलौते एक्टर थे जिन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते ही इसके लिए हामी भर दी थी.

द राइट एंगल पर फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए अपनी सोच के बारे में बात करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, ‘शुरुआत में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर निश्चित नहीं थे. सिर्फ आर माधवन ने तुरंत हां कर दी थी. बाकी लोगों को मनाने में समय लगा. आदित्य और मैं कई लोगों पर विचार कर रहे थे, और सच कहूं तो पहले हमने कभी नहीं सोचा था कि इतने बड़े सितारों को कास्ट करेंगे.’

मुकेश छाबड़ा ने खोली एक्टर्स की पोल

कास्टिंग डायरेक्टर ने फिल्म में एक्टर्स को साइन करने के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘हमारे दिमाग में बहुत अलग तरह के कलाकार थे. फिर मैंने उन्हें बड़ा सोचने के लिए प्रेरित किया. जब आप फिल्म शुरू करते हैं, तो सोचते हैं कि इतने बड़े कलाकार कैसे साथ आएंगे. शुरुआत में ऐसा कुछ नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे चर्चा हुई, सब कुछ अपनी जगह पर आता गया.’

आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने 12 दिन में खत्म की शूटिंग

इतने सारे बड़े कलाकारों को एक साथ एक ही फिल्म में कास्ट करने के बारे में मुकेश छाबड़ा कहते हैं, ‘आर माधवन और अर्जुन फिल्म के सेट पर सिर्फ 12 दिन ही थे. ज्यादातर कलाकार इस बात की चिंता करते हैं कि उन्हें स्क्रीन पर कितना समय मिलेगा. हमने कहा कि यहां असर मायने रखता है. अगर आप माधवन के रोल को देखें, तो सिर्फ 12 से 14 दिन के काम में भी उनका किरदार बहुत प्रभावशाली है’.

दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी धुरंधर में सभी सितारों के अभिनय को काफी सराहा गया. पिछले पार्ट में अक्षय खन्ना के अभिनय को काफी पसंद किया गया था. रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी. इस बार राकेश बेदी और रणवीर सिंह का किरदार छा गया है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP