‘धुरंधरः द रिवेंज’ का अक्षय कुमार की फिल्म पर असर, बदलेगी हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट? फैंस की अपील

Share to your loved once


Last Updated:

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है. रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म कई करोड़ों में कमाई की है. इसका असर अब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर भी पड़ने वाला है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट बदलने का विचार कर रहे हैं. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधरः द रिवेंज' का अक्षय की फिल्म पर असर, बदलेगी 'भूत बंगला' रिलीज डेट?Zoom

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट बदल सकती है. (फिल्म पोस्टर)

मुंबई. अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म के लिए 16 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ काम किया है. आखिरी बार दोनों ने साल 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ के लिए साथ काम किया था. हालांकि, खबरें हैं कि इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन से प्रभावित हो सकता है. लेकिन क्या वाकई ‘भूत बंगला’ की रिलीज़ टलने वाली है?

‘भूत बंगला’ से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज 18 को एक्सक्लूसिव बताया कि मेकर्स इस पर विचार कर रहे हैं. सूत्र ने कहा, “अक्षय के फैंस फिल्म की रिलीज़ 10 अप्रैल से बढ़ाकर 17 अप्रैल करने की मांग कर रहे हैं, ताकि फिल्म को थिएटर में लंबा समय मिल सके. अक्षय हमेशा अपने फैंस की फीलिंग्स की कद्र करते हैं, अब देखना होगा कि क्या वह इस बार भी फैंस की बात मानते हैं.”

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन चर्चाओं से फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता जरूर झलकती है. जानकारी के लिए बता दें, ‘भूत बंगला’ में अक्षय और तब्बू 26 साल बाद ‘हेरा फेरी’ के बाद फिर साथ नजर आएंगे. यह फिल्म असरानी की आखिरी दो पोस्टह्यूमस स्क्रीन अपीयरेंस में से एक है.

‘भूत बंगला’ के बाद रिलीज होगी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ‘हैवान’

इसी से जुड़ी एक और खबर यह है कि अक्षय, प्रियदर्शन और असरानी की अगली फिल्म ‘हैवान’ भी इस साल थिएटर में रिलीज़ होने वाली है. प्रियदर्शन पहले बता चुके हैं कि अक्षय उनके सबसे लकी कोलैबोरेटर में से एक हैं. 16 साल बाद साथ काम करने के बारे में अक्षय ने एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा था, “कभी-कभी हमें थोड़ा ब्रेक लेना पड़ता है. इसलिए हमने ब्रेक लिया… (लेकिन) ‘भूत बंगला’ से पहले वह मुझे दो-तीन स्क्रिप्ट्स लाए थे, जिन पर वह काम कर रहे थे. लेकिन वह खुद उन पर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे.”

अक्षय कुमार ने मांगा था प्रिदर्शन से ‘हैवान’ के लिए रोल

अक्षय कुमार की इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियदर्शन ने कहा था, “मैं कभी अपनी फिल्में अक्षय को नैरेट नहीं करता. मैं उन्हें सिर्फ कहानी और उनके किरदार के बारे में संक्षेप में बताता हूं. वह हमेशा मुझसे पूछते हैं, ‘क्या आप एक्साइटेड हैं?’ अगर मैं कहूं कि मैं एक्साइटेड हूं, तो वह ज्यादा खुश नहीं होते. अगर मैं कहूं कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं, तभी वह कहते हैं, ‘चलो फिल्म करते हैं, सर.’” ‘हैवान’ के बारे में वेटरन फिल्ममेकर ने बताया कि दरअसल, अक्षय ने ही उनसे फिल्म में रोल मांगा था.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP