‘अभिषेक खत्म है अब’, SRH ओपनर के फ्लॉप शो पर आगबबूला फैंस, जमकर फूटा गुस्सा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

‘अभिषेक खत्म है अब’, SRH ओपनर के फ्लॉप शो पर आगबबूला फैंस, जमकर फूटा गुस्सा

Last Updated:

abhishek sharma trolled: आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में अभिषेक शर्मा के फ्लॉप रहने के बाद वह सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए. फैंस ने इस भारतीय ओपनर बल्लेबाज को ट्रोल कर दिया. अभिषेक शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 7 रन ही बना पाए और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. सनराइजर्स हैदराबाद को यह मुकाबला 6 विकेट से गंवाना पड़ा.

'अभिषेक खत्म है अब', SRH ओपनर के फ्लॉप शो पर आगबबूला फैंस, जमकर फूटा गुस्साZoom

आरसीबी के खिलाफ अभिषेक शर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर हुए आउट.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद और उनके ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए अच्छी नहीं रही. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 6 विकेट से हार मिली. हैदराबाद के नए उप-कप्तान अभिषेक शर्मा इस हर के बड़े कसूरवार रहे, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 7 रन ही बने. उन्होंने इस सीजन का पहला छक्का जड़कर शानदार शुरुआत तो की, लेकिन उनकी पारी बस वहीं तक सीमित रही. आरसीबी के डेब्यूटेंट गेंदबाज जैकब डफी ने उन्हें सिर्फ 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. अभिषेक के इस खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया.

कैसे आउट हुए अभिषेक?
अभिषेक ने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला. हालांकि, इसके बाद वह असहज नजर आए. जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार की गेंदों ने उन्हें काफी परेशान किया. तीसरे ओवर में डफी की एक शॉर्ट गेंद पर अभिषेक ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में काफी ऊपर चली गई और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने एक आसान सा कैच लपक लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP