मैं हार स्वीकार करता हूं… विराट कोहली को जल्दी आउट करना चाहते थे ईशान किशन, बोले- उन्हें रोकना नामुमकिन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मैं हार स्वीकार करता हूं… ईशान किशन बोले- कोहली को रोकना मुश्किल

Last Updated:

Ishan Kishan Statement: सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में 80 रनों की आतिशी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. वह अंडर-19 और आईपीएल दोनों में कप्तानी करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. हालांकि, विराट कोहली के नाबाद 69 रनों की बदौलत आरसीबी ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया. मैच के बाद ईशान ने अपनी टीम की गलतियों को स्वीकार किया और विराट कोहली की मैच जिताऊ बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की.

मैं हार स्वीकार करता हूं... ईशान किशन बोले- कोहली को रोकना मुश्किल Zoom

ईशान ने कहा कि चेज करते समय विराट कोहली का विकेट जल्दी लेना अहम होता है.

नई दिल्ली. देवदत्त पडिक्कल के 26 गेंद में 61 रन और विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक की मदद से मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल सीजन की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद पर छह विकेट से जीत के साथ की. पडिक्कल और कोहली (38 गेंद में नाबाद 69) के बीच दूसरे विकेट के लिये सिर्फ 45 गेंद में 101 रन की साझेदारी की मदद से आरसीबी ने जीत के लिए 202 रन के लक्ष्य के जवाब में 15 . 4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए. फिल साल्ट के जल्दी आउट होने के बाद कोहली और पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने हार को स्वीकार किया.

आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने हार स्वीकार करते हुए अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘पहले 3-4 ओवरों के बाद विकेट काफी अच्छा खेल रहा था. हमने शुरुआत में कुछ जल्दी विकेट गंवाए, जिस पर हमें अगले मैच में ध्यान देना होगा.दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो गया था और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी. हमें अपने शॉट सिलेक्शन में थोड़ा और स्मार्ट होना पड़ेगा.’

ईशान ने कहा कि चेज करते समय विराट कोहली का विकेट जल्दी लेना अहम होता है.

देवदत्त पडिक्कल ने तेज गेंदबाज डेविड पेन के एक ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया. जबकि स्पिनर हर्ष दुबे को लगातार चौका छक्का जड़ा. उन्होंने हर्षल पटेल को चौका लगाकर सिर्फ 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. दूसरी ओर कोहली ने तेज गेंदबाजों जयदेव उनादकट और ऐशान मलिंगा को नसीहत दी. पावरप्ले में आरसीबी ने 76 रन बना लिए थे और सौ रन 8 . 1 ओवर में बन गए.

ईशान किशन ने आगे कहा कि शुरुआती झटकों के बाद जिस तरह से टीम ने वापसी की, उससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है. उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा, खासकर विराट भाई को. लक्ष्य का पीछा करते समय उनका विकेट जल्द से जल्द लेना बहुत जरूरी होता है, वरना उन्हें रोकना नामुमकिन है. यह पहला मैच था और ऐसी गलतियां स्वीकार्य हैं, लेकिन हम अपनी गेंदबाजी और सटीक क्षेत्रों में सुधार करेंगे.’

पडिक्कल को हेनरिक क्लासेन ने पवेलियन भेजा जिन्होंने हर्षल की गेंद पर पहले लांग आन में कोहली का कैच टपकाया था जब वह 28 रन पर थे. कोहली ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंद में 31 रन बनाए. कोहली ने आखिर में 16वें ओवर में हर्षल की चार गेंदों पर छक्का और तीन चौके लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इससे पहले कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन के 38 गेंद में 80 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ विकेट पर 201 रन बनाए. ईशान ने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए . उन्होंने चौथे विकेट के लिए क्लासेन (31) के साथ 97 रन की साझेदारी की.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP