2 एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर की फिल्म में किया साथ काम, फिर हुआ कुछ ऐसा, 29 साल तक एक-दूसरे की नहीं देखी शक्ल
Last Updated:
बॉलीवुड की वो दो हीरोइनें जिन्हें आपने अक्सर या तो सपोर्टिंग रोल में देखा होगा या फिर वैंप के रोल में, लेकिन इन दोनों ने फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. ये फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी हैं. दोनों ने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी में साथ काम किया था. पिछले 29 सालों से दोनों एक्ट्रेस ने एक-दूसरे से कभी मुलाकात नहीं की थी.

इन दो हीरोइनों ने कई साल तक मुलाकात नहीं की.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की दो शानदार अदाकाराएं फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने अपने किरदारों से 60-70 के दशक में अपनी अलग पहचान बनाई. लीड रोल में करियर की शुरुआत करने के बाद अरुणा और फरीदा ने सपोर्टिंग रोल से अपनी छाप छोड़ी. हाल ही में दोनों 29 साल बाद एक-दूसरे के आमने-सामने आए. फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने बीते 29 साल से एक-दूसरे की शक्ल नहीं देखी थी. इंडियन आइडल के सेट पर लंबे समय बाद दोनों दिग्गज एक्ट्रेसेस का आमना-सामना हुआ. इस दौरान उन्होंने मुलाकात न करने के पीछे की वजह का खुलासा भी किया.
यह पल न सिर्फ उनके लिए, बल्कि दर्शकों के लिए भी बेहद भावुक और खास था. शो के दौरान फरीदा जलाल की पहली फिल्म ‘तकदीर’ से जुड़ी तस्वीरें दिखाई गईं. इतने सालों बाद अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर फरीदा भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि वक्त कितनी तेजी से बीत गया, लेकिन उन यादों की चमक आज भी वैसी ही है.
तकदीर के बाद फरीदा जलाल ने ‘आराधना’ जैसी बड़ी फिल्म में काम किया, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ स्क्रीन साझा की. उस दौर की यादों को ताजा करते हुए उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की कई बातें साझा कीं.दूसरी ओर, अरुणा ईरानी ने भी इस मुलाकात को बेहद खास बताया. उन्होंने मंच पर कहा कि वह इंडियन आइडल की शुक्रगुजार हैं, जिनकी वजह से उन्हें इतने सालों बाद फरीदा से मिलने का मौका मिला.
सालों से क्यों नहीं की थी मुलाकात?
अरुणा ने यह भी खुलासा किया कि दोनों के बीच दूरी का एक बड़ा कारण फिल्मों में मिलने वाले किरदार थे. अक्सर फिल्मों में या तो फरीदा को कास्ट किया जाता था या फिर अरुणा को, जिससे दोनों का एक ही प्रोजेक्ट में साथ आना मुश्किल हो जाता था. एक्ट्रेस कहती हैं कि दोनों फिल्मों में एक ही तरह के रोल्स अदा करते थे और इस वजह से एक पिक्चर में दोनों में से कोई एक ही हो सकता था.
विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ में किया साथ काम
फरीदा बताती है कि दोनों ने साथ में आखिरी बार ‘बॉबी’ में काम किया था और उस वक्त अरुणा बेहतरीन डांस करती थी. उन्हें एक पल नहीं लगता है और वे बेहतरीन डांस मूव्स करने लगती थी. उन्हें देखकर मुझे हैरानी होती है. बता दें कि 29 साल बाद फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी काम किया, हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों की मुलाकात सेट पर होती थी या नहीं, लेकिन इंडियन आइडल में लंबे अरसे के बाद मिलकर वे बहुत खुश हैं.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें