Daily lucky horoscope 29 March 2026 | Raviwar 29 March lucky rashifal | दैनिक लकी राशिफल 29 मार्च 2026
Last Updated:
29 March Lucky Rashifal: कल 29 मार्च दिन रविवार है और इस दिन सूर्यदेव के साथ कामदा एकादशी की वजह से भगवान विष्णु की भी पूजा अर्चना की जाएगी. रविवार के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो तुला, मकर, मीन समेत 5 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है. इन राशि वाले माता पिता के साथ जरूरी बातचीत कर सकते हैं और रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी. आइए जानते हैं रविवार का दिन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

Daily Lucky Horoscope 29 March 2026: कल 29 मार्च दिन रविवार को कामदा एकादशी तिथि का व्रत किया जाएगा और इस दिन भगवान विष्णु की कृपा 5 राशियों पर विशेष तौर पर रहने वाली है. इस शुभ दिन पर चंद्रमा कर्क राशि के बाद सूर्य ग्रह की राशि सिंह में संचार करेंगे और पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. कामदा एकादशी के दिन चंद्रमा के कुछ समय अपनी राशि में रहने से गौरी योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का फायदा तुला, मकर, मीन समेत 5 राशियों को जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगा और भगवान विष्णु की कृपा से कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. आइए जानते हैं 29 मार्च का दिन इन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन
कल कामदा एकादशी का दिन वृषभ राशि वालों के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा. आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास आपके आस-पास के लोगों को प्रेरित करेगा और धर्म कर्म के कार्यों में भी मन लगेगा. रविवार की छुट्टी की वजह से बच्चों का शोर शराबा रहेगा और माता-पिता के साथ करियर, लव लाइफ या किसी अन्य मामलो को लेकर जरूरी चर्चा कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रविवार की शाम को किसी अच्छी जगह पर जा सकते हैं और आपके संबंध मजबूत भी होंगे.
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन
कल कामदा एकादशी का दिन मिथुन राशि वालों के लिए भगवान विष्णु की कृपा से विशेष रूप से सकारात्मक साबित हो सकता है. मिथुन राशि वालों को कल हर विवाद से मुक्ति मिलेगी और जरूरी चीजों में आपका दिमाग चलेगा. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस दिशा में किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं और माता-पिता से बातचीत भी कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातक करियर को मजबूत बनाने के लिए कुछ विशेष कदम उठा सकते हैं और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन
कल कामदा एकादशी का दिन तुला राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. तुला राशि वालों पर कल भगवान विष्णु की कृपा रहेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपके बिजनेस में कल तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ समझदारी बढ़ेगी और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा और घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है.
मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन
कल कामदा एकादशी का दिन मकर राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. मकर राशि वालों की कल श्रीहरि की कृपा से कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी. रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर पकवान बन सकते हैं और किसी खास रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे. कल आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने के आसार हैं. दोस्तों और परिवार के साथ संवाद आपको नई ऊर्जा देगा.
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन
कल कामदा एकादशी का दिन मीन राशि वालों के लिए समग्र दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहने वाला है. मीन राशि वालों की बुद्धि और विश्लेषणात्मक क्षमता कल और अधिक निखर कर सामने आएगी, जिससे आपको किसी भी समस्या का समाधान खोजने में मदद मिलेगी. व्यापार करने वालों को कल अच्छा लाभ होगा, जिससे बाजार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वहीं नौकरी पेशा जातक रविवार की छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे. अगर आपने कोई कर्ज लिया हुआ है तो कल उसको चुका सकते हैं.
About the Author
पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें