3 खिलाड़ी… जो ले सकते हैं एमएस धोनी की जगह, ‘थाला’ की चोट से टेंशन में सीएसके मैनेजमेंट
Last Updated:
3 Players Who Can Replace MS Dhoni: एमएस धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह एक बड़ा झटका है, लेकिन साथ ही भविष्य की टीम तैयार करने का मौका भी. अगर धोनी पूरे सीजन से बाहर होते हैं, तो अनसोल्ड खिलाड़ियों में से अभिनव मनोहर, महिपाल लोमरोर और युवा ऑलराउंडर राज लिम्बानी ऐसे तीन विकल्प हैं जो टीम में उनकी कमी को पूरा कर सकते हैं.

धोनी की जगह लेने को ये तीन भारतीय खिलाड़ी तैयार हैं.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए शनिवार की शाम एक बुरी खबर लेकर आई. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि टीम के ‘थाला’ यानी एमएस धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो सप्ताह के मैचों से बाहर रहेंगे. 28 मार्च को आई इस खबर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, क्योंकि धोनी की उम्र और चोट की गंभीरता को देखते हुए कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि धोनी एक विकेटकीपर और मेंटर के तौर पर टीम की रीढ़ हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी बल्लेबाजी की धार कम हुई है. ऐसे में सीएसके के पास यह सुनहरा मौका है कि वह धोनी के बिना अपने भविष्य की तैयारी कर सके. अगर यह चोट गंभीर होती है और धोनी पूरे सीजन से बाहर होते हैं, तो अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में ऐसे 3 भारतीय नाम हैं जिन्हें सीएसके रिप्लेसमेंट के तौर पर आजमा सकती है.
यह बेहद चौंकाने वाला था कि आईपीएल 2026 की नीलामी में अभिनव मनोहर (Abhinav Manohar) जैसा धाकड़ बल्लेबाज अनसोल्ड रहा. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले कुछ सीजन फीके रहने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा, लेकिन उनकी काबिलियत पर कोई शक नहीं है. अभिनव घरेलू क्रिकेट में सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक माने जाते हैं. उनका ओवरऑल टी20 स्ट्राइक रेट 143.08 का है. अगर धोनी बाहर होते हैं, तो सीएसके को निचले क्रम में एक ऐसे अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत होगी जो पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेल सके. मनोहर इस रोल में पूरी तरह फिट बैठते हैं और टीम के युवा बल्लेबाजी क्रम को स्थिरता दे सकते हैं.
धोनी की जगह लेने को ये तीन भारतीय खिलाड़ी तैयार हैं.
स्पिन गेंदबाजों का ‘काल’ हैं महिपाल लोमरोर
महिपाल लोमरोर (Mahipal Lomror) एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास आईपीएल का अच्छा-खासा अनुभव है. आरसीबी के लिए पिछला सीजन उनके लिए काफी प्रभावशाली रहा था, जहां उन्होंने भले ही 125 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 183.82 का रहा. लोमरोर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेहद आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. चेपॉक की स्पिन मददगार पिच पर लोमरोर सीएसके के लिए ‘फ्लोटर’ की भूमिका निभा सकते हैं. बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते वह टीम को वैरायटी देते हैं. धोनी की अनुपस्थिति में वह मिडिल ओवर्स में रन गति को बनाए रखने का जिम्मा उठा सकते हैं.
भविष्य का ऑलराउंडर राज लिम्बानी
आईपीएल के नियम फ्रेंचाइजी को किसी भी अनसोल्ड खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुनने की अनुमति देते हैं.गुजरात के युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर राज लिम्बानी सीएसके के लिए एक बेहतरीन ‘लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट’ साबित हो सकते हैं. 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे लिम्बानी नई गेंद को स्विंग कराने और सटीक यॉर्कर फेंकने में माहिर हैं. बड़ौदा के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 टी20 मैचों में 16 विकेट लिए हैं, जहां उनका औसत मात्र 17.25 का रहा है. लिम्बानी केवल गेंदबाज नहीं हैं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. धोनी जैसे दिग्गज के मार्गदर्शन में यह युवा खिलाड़ी खुद को एक फिनिशर के रूप में भी निखार सकता है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें