आर अश्विन ने रचा इतिहास… अब अमेरिका में दिखेगा ‘कैरम बॉल’ का जादू, साइन किया बड़ा कॉन्ट्रेक्ट
Last Updated:
R. Ashwin Joins San Francisco Unicorns: दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार कर इतिहास रच दिया है. वह इस लीग का हिस्सा बनने वाले पहले ‘कैप्ड’ भारतीय मेंस क्रिकेटर बन गए हैं. 333 टी20 मैचों के अनुभव और 317 विकेटों के शानदार रिकॉर्ड के साथ अश्विन अब हारिस रऊफ और फिन एलन जैसे सितारों के साथ अमेरिकी पिचों पर अपनी फिरकी का जादू बिखेरेंगे.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है.अमेरिका की टी20 लीग मेजर लीग क्रिकेटकी टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने आधिकारिक घोषणा की कि अश्विन ने उनके साथ करार किया है. इस साइनिंग के साथ ही अश्विन एमएलसी में खेलने वाले पहले ‘कैप्ड’ (इंटरनेशनल मैच खेल चुके) भारतीय मेंस क्रिकेटर बन गए हैं. 39 वर्षीय अश्विन का यह फैसला विश्व क्रिकेट, खासकर भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि अब तक सक्रिय भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का विदेशी लीगों में खेलना दुर्लभ रहा है.
इस नए सफर को लेकर आर. अश्विन (R Ashwin) काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘एमएलसी ने पिछले कुछ सीजनों में साबित किया है कि वह दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को एक साथ लाकर शानदार क्रिकेट दिखा सकता है. सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का हिस्सा बनने का मौका ऐसा था जिसे मैं छोड़ नहीं सकता था. मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाला पहला कैप्ड भारतीय खिलाड़ी बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरी तरह स्वीकार करता हूं. मेरा पूरा ध्यान इस फ्रेंचाइजी को मैच जिताने और उसे पहली चैंपियनशिप दिलाने पर है.’
यूनिकॉर्न्स की टीम हुई और भी खतरनाक
अश्विन के आने से सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का गेंदबाजी आक्रमण बेहद घातक हो गया है.टीम में पहले से ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, न्यूजीलैंड के फिन एलन और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे मौजूद हैं. अब अश्विन का अनुभव और उनकी ‘कैरम बॉल’ का जादू अमेरिकी पिचों पर बल्लेबाजों को नचाने के लिए तैयार है.
अश्विन का टी20 रिकॉर्ड
आर. अश्विन टी20 फॉर्मेट के सबसे चतुर गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं. उनके पास 333 टी20 मैचों का बहुत अनुभव है, जिसमें उन्होंने शानदार 7.11 की इकॉनमी से 317 विकेट चटकाए हैं. उनकी यही सटीकता और विविधता उन्हें दुनिया के किसी भी टी20 लीग के लिए सबसे बेशकीमती खिलाड़ी बनाती है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें