‘मैंने सब कुछ झोंक दिया, घर चलाना था’, रणबीर कपूर के सॉन्ग ने कमाए ₹100 करोड़, गाने पर अमाल मलिक को मिले 1.5 लाख

Share to your loved once


मुंबई. अमाल मलिक ने भारत में म्यूजिक रॉयल्टी सिस्टम की हकीकत का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि क्रिएटर्स को उनके काम की कमाई का बहुत छोटा हिस्सा ही मिलता है. उन्होंने अपने हिट ट्रैक ‘सूरज डूबा है’ का उदाहरण देते हुए बताया कि एक गाने की कमाई और उसमें काम करने वालों की कमाई में कितना बड़ा फर्क है. अमाल ने बताया कि 2020 से रॉयल्टी सिस्टम लागू हुआ है, लेकिन गाने के मास्टर राइट्स अब भी लेबल के पास ही रहते हैं.

अमाल मलिक ने कहा, “2020 से रॉयल्टी सिस्टम लागू हुआ है. जावेद अख्तर साहब ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया. एक्टर को लगता है कि अगर वो गाने में हैं तो गाना हिट होगा. ये सिर्फ 50 प्रतिशत सच है. बाकी 50 प्रतिशत क्रेडिट लिरिक राइटर, म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर और आखिर में सिंगर को जाता है. सिंगर जरूरी हैं, लेकिन वे गाने के क्रिएटर नहीं हैं. ये चार पिलर हैं, जिन्हें गाने के राइट्स चाहिए. म्यूजिक प्रोड्यूसर को अपने गानों के राइट्स नहीं मिलते, जबकि वेस्ट में उन्हें भी ये राइट्स मिलते हैं.”

अमाल मलिक ने साल 2015 में आई फिल्म ‘रॉय’ के गाने “सूरज डूबा है” का उदाहरण देते हुए इस मुद्दे को समझाया. उन्होंने कहा, “हमारा सिस्टम वेस्ट से बहुत पीछे है. टेलर स्विफ्ट के पास मास्टर रॉयल्टी थी, इसलिए वो अपना एल्बम खरीदकर अपने तरीके से रिलीज कर सकीं. जैसे ‘सूरज डूबा है’ के लिए मुझे 8 लाख रुपये मिले, और मैंने उसमें सब कुछ झोंक दिया. घर चलाना था, गाना बनाना था. गाना बनाने में 10 लाख रुपये लगते. गाना 8-10 लाख में बन गया.”

अमाल मलिक के मुताबिक, इस गाने ने सालों में जबरदस्त कमाई की. उन्होंने कहा, “मेरी समझ से पिछले 12 साल में गाने ने 65 करोड़ रुपये कमाए, मैंने 7 साल पहले ये देखा था. अब तक ये 100 करोड़ कमा चुका होगा. जो गाना 10 लाख में बना, उसने 100 करोड़ कमा लिए और हमें मिला सिर्फ 15-20 लाख. इसमें सब कुछ शामिल है– इंजीनियर, जगह, खाना – सब कुछ, लेकिन रॉयल्टी नहीं.”

अमाल मलिक को साल में मिलेंगे 20 लाख रुपए

अमाल मलिक ने कहा, “भारत में सिंगर्स को पब्लिशिंग राइट्स मिलते हैं, जैसे मुझे ‘सूरज डूबा है’ के लिए साल में 20 लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन गाने ने 100 करोड़ कमाए हैं. तो इसमें बहुत फर्क है. गाने का 95% हिस्सा लेबल के पास जाता है. अब वो गाना मेरा नहीं रहा. लेबल कुछ भी कर सकता है, चाहे तो रीमिक्स बना दे. मैं कुछ नहीं कर सकता, बस दुआ कर सकता हूं कि मुझे क्रेडिट दे दें.”

अमाल मलिक की असल में कितनी कमाई हुई

अमाल मलिक ने अपनी कमाई का हिसाब बताते हुए कहा कि प्रोडक्शन कॉस्ट और टीम को देने के बाद उनके हिस्से में बहुत कम पैसा आया. उन्होंने कहा,”मैंने अपनी टीम को उसी पैसे में दिया. सब कुछ देने के बाद मुझे एक गाने के लिए 75 हजार से 1.5 लाख रुपये मिलते हैं. इसी वजह से मेरी मां ने कहा, ‘तुम शो भी नहीं करते, फिल्में भी छोड़ रहे हो, तो जियोगे कैसे?’ लेकिन भगवान की दया है. 130 गाने करने के बाद भी मेरी मां को चिंता करनी पड़ती है कि खाना कहां से आएगा?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP