KKR करेगी जीत से आगाज या घर में दहाड़ेंगे MI के शेर, जानें आईपीएल में कौन किस पर भारी

Share to your loved once


नई दिल्ली. आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हो रहा है. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला हाईवोल्टेज होने वाला है, क्योंकि सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का सामना तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनके घर में होने वाला है. 29 मार्च को ये दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों की ही नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होंगी. मुंबई इंडियंस की कमान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के हाथों में है, जबकि केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभालेंगे. आइए मुकाबले से पहले आपको हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं.

KKR के खिलाफ MI का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस ने इस टीम के विरुद्ध 24 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि केकेआर सिर्फ 11 ही मैच जीत सकी है. मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ साल 2008 और 2009 में खेले गए सभी चार मैच अपने नाम किए थे. इसके बाद साल 2010 में मुंबई इंडियंस को 2 में से एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. साल 2011 में दोनों ही मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते.

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी.

2012 के बाद क्या रहा नतीजा?
साल 2012 में मुंबई इंडियंस को एक हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबले में जीत दर्ज की. साल 2013 में मुंबई ने दोनों मुकाबलों को अपने नाम किया. साल 2014 और 2015 में दोनों टीमें चार मुकाबलों में आमने-सामने रहीं, जिसमें केकेआर ने 3 मैच अपने नाम किए. 2016 से 2018 के बीच मुंबई इंडियंस ने सभी 7 मैच जीते. साल 2019 उसे 2 में से एक मुकाबला गंवाना पड़ा. 2020 में इस टीम ने दोनों मैच अपने नाम किए. साल 2021 में दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी रहीं. पिछले 4 सीजन देखें, तो दोनों टीमों ने कुल 6 मैच खेले, जिसमें 4 मुकाबले केकेआर के नाम रहे हैं.

छठे आईपीएल खिताब पर मुंबई की नजर
मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं. हालांकि, 2020 के बाद से मुंबई खिताब जीतने के लिए तरस रही है. इस टीम ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का सीजन जीता था. वहीं, केकेआर 3 बार (2012, 2014 और 2024) इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है.

मुंबई इंडियंस की टीम
रॉबिन मिंज, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेलटन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रित बुमरा, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम
अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP