अयोध्या में मंत्री दयाशंकर सिंह के महायज्ञ में लगी भीषण आग, मच गई अफरा-तफरी, जैसे-तैसे पाया कंट्रोल
Last Updated:
अयोध्या में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आग लग गई. मौके पर मौजूद परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी फंसे गए थे. आग लगने के कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मीडिया से बदसलूकी भी की.

अयोध्या में परिवहन मंत्री के महायज्ञ में लगी आग.
अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शनिवार को हादसे के साथ समापन हुआ. दरअसल, यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान भयंकर आग लग गई. आग लगने का कारण अज्ञात है. लेकिन लोगों की मानें तो लाखों का नुकसान हुआ है. सूत्रों के अनुसार तीन लोग गंभीर रूप से जले भी हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. 108 कुंडीय महायज्ञ के समापन के बाद भड़की आग से तीन जगह पर भयंकर आग लगी, जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बहुत मुश्किल से काबू पाया. इस दरमियान जिलाधिकारी और एसपी भी मौजूद रहे.
आग लगने के कारण का नहीं चल पाया पता
परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन के दौरान अज्ञात कारणों से आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन ने आग लगने वाले स्थल को खाली कराया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हवन के दौरान तेज हवाओं के कारण चिंगारी भड़की, जिससे आग लगी.
घटना को लेकर क्या बोले मंत्री दयाशंकर सिंह
मौके पर मौजूद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 9 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसकी पूर्णाहुति घटना के डेढ़ घंटे पहले हुई थी. घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन जिस समय यज्ञशाला में आग लगी तो उस समय यज्ञशाला खाली हो चुकी थी और कोई भी जनहानि नहीं हुई है. हालांकि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि दूसरी जगह 700 मीटर दूर पर आग लगी और यह आग कैसे लगी इसको लेकर के भी संशय बरकरार है और अब यह जांच का विषय है. लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी तरीके की जनहानि नहीं हुई. हालांकि एंबुलेंस से चार लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया था, जिसमें तीन लोग झूलसे हैं, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें