‘कौन है ये?’, सारा अर्जुन ऐसे बनीं ‘धुरंधर’ की हीरोइन, रणवीर सिंह से छोटी होने पर भी मुकेश-आदित्य की हुई थी बात

Share to your loved once


Last Updated:

‘धुरंधरः द रिवेंज’ के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि ‘धुरंधर’ के लिए सारा अर्जुन के ऑडिशन से आदित्य धर तुरंत प्रभावित हो गए थे और उन्होंने पूछा, “कौन है ये?” इसके बाद सारा को यह रोल मिल गया. फिल्म में इस थ्रिलर ड्रामा में सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की बेहतरीन ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली.

‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी और अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म में रणवीर ने जहां हमजा उर्फ जसकीरत का रोल निभाया वहीं, सारा ने उनकी पत्नी यलीना जमाली का किरदार निभाया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘धुरंधर’ की यलीना जमाली के रोल के लिए हजारों लड़कियों ने ऑडिशन दिया था, जो आखिरकार सारा को मिला? (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

‘धुरंधर’ के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सारा अर्जुन की कास्टिंग के पीछे की कहानी बताई. सोनल कालरा से बातचीत में मुकेश ने कहा, “हमारा शुरू में इस फिल्म में बहुत सारा डिस्कशन चला था कि हमें जिस जगह की वो लड़की दिखानी है, वहां कोई नया चेहरा लेना बहुत जरूरी है. शुरू में हमने कई बड़ी और सेटल्ड एक्टर्स के बारे में सोचा था.” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुकेश छाबड़ा ने कहा, “आदित्य को कई लोगों से मैसेज आए. मुझे भी मैसेज आए कि ‘मुझे क्यों नहीं?’ क्योंकि, जाहिर है, वो रणवीर हैं. हम लोग बहुत क्लियर थे कि पूरी दुनिया में वो लड़की एकदम फ्रेश दिखनी चाहिए, जिसका कोई बैकग्राउंड न हो, ताकि ऐसा लगे कि वो उसी दुनिया में जा रहा है.” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि इस रोल के लिए कई लड़कियों ने ऑडिशन दिया था और उन्होंने खुद एक हजार से ज्यादा लड़कियों का ऑडिशन देखे. उन्हें ब्रीफ मिला था कि एक नया चेहरा कास्ट करना है. मुकेश ने कहा, “अगर आपने पार्ट 2 देखा है, तो उसमें एक सीन है जिसमें वो कहती है, ‘आर यू ए हिंदुस्तानी एजेंट?’ वही मेरा ऑडिशन स्क्रिप्ट था.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

सारा अर्जुन के ऑडिशन के बारे में बात करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, “जब उसने वो सीन किया, तो मैंने तुरंत उसे आदित्य को व्हाट्सएप पर भेज दिया. उसने कहा, ‘कौन है ये?’ मैंने बताया कि ये नई लड़की है, उसने कुछ ऐड फिल्म्स और कुछ फिल्मों में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा, “शुरू में हमने सोचा कि क्या वो छोटी लगेगी? ये कास्टिंग में एक कैलकुलेशन होता है. लेकिन फिर लगा कि कहानी के हिसाब से वो सही लगेगा, कि वो वहां जा रहा है और उस लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है. यही पूरी कहानी है. उसने जबरदस्त ऑडिशन दिया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुकेश छाबड़ा ने कहा, “मैं अगले एक हफ्ते में उसका ऑडिशन रिलीज करूंगा, तब आपको पता चलेगा कि हमने उसी लड़की को क्यों लिया.” ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, गौरव गेरा और दानिश इकबाल अहम किरदारों में नजर आए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का स्पेशल कैमियो भी है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP