अब नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन! भीलवाड़ा से सीधी रेल सेवा शुरू, समर वेकेशन में यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Share to your loved once


Last Updated:

Summer Special Train Rajasthan: भीलवाड़ा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भीलवाड़ा से सीधी ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. इस सुविधा से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में काफी राहत मिलेगी और उन्हें अब बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह विशेष ट्रेन छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए चलाई जा रही है. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा भी अधिक आरामदायक बनेगी.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा से सीधी रेल सेवा शुरू, समर वेकेशन में यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदाZoom

भीलवाड़ा से सीधी रेल सेवा शुरू, समर वेकेशन में यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

भीलवाड़ा- गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और गर्मी के सीजन में आमतौर पर देखा जाता है कि अक्सर लोग अपने परिवार के साथ घूमने के लिए निकलते हैं और वहीं अगर ट्रांसपोर्ट की बात की जाए तो रेलवे यातायात सबसे आसान और सस्ता यातायात माना जाता है क्योंकि कम समय में और कम लागत के बीच यह ट्रांसपोर्टेशन आम व्यक्ति के लिए फायदेमंद है गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भारी भीड़ और सुगम रेल यात्रा को देखते हुए रेलवे ने भीलवाड़ा वासियों सहित शेखावाटी और मालवा के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है.

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू किया गया है, जिसका ठहराव भीलवाड़ा स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया गया है. जिसके चलते भीलवाड़ा शहर और जिले भर के रहने वाले रेल यात्रियों को फायदा मिलेगा.

भीलवाड़ा से इंदौर और गंगानगर की सीधी राह
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से भीलवाड़ा के यात्रियों को सीधे इंदौर (लक्ष्मीबाई नगर) और श्रीगंगानगर जाने के लिए एक अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा. यह ट्रेन न केवल पर्यटन के लिहाज से बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण साबित होगी.

ट्रेन का समय और संचालन अवधि
गाड़ी संख्या 04735 (श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर): यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से 9 जुलाई 2026 तक कुल 15 फेरे लगाएगी. प्रत्येक गुरुवार को श्रीगंगानगर से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर, यह ट्रेन भीलवाड़ा होते हुए अगले दिन शुक्रवार सुबह 9:55 बजे लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04736 (लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर): वापसी में यह ट्रेन 3 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक संचालित होगी. प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मीबाई नगर से दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव  
यह स्पेशल रेलसेवा रास्ते में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, नोहर, हनुमानगढ़ और सादुलशहर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं. इन शहरों के रहने वाले रेल यात्रियों को ट्रेन के ठहराव होने के वजह से ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी.

बांदीकुई को भी मिली सौगात
इसी के साथ रेलवे ने बांदीकुई स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा (12308) और बीकानेर-हावड़ा (22308) ट्रेनों के ठहराव को भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. जल्द ही उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर ठहराव शुरू कर दिया जाएगा.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP