घर पर बनाएं स्वादिष्ट भरवां लाल मिर्च का अचार, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

Share to your loved once


Last Updated:

अचार खाना हर किसी को पसंद होता है वहीं कुछ लोग मार्केट में मिलने वाला अचार नहीं खाते हैं.लाल मिर्च का भरवां अचार सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. भरवां लाल मिर्च अचार लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं यह आचार हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी माना जाता है अगर सही तरीके से घर पर तैयार किया जाए तो वही आज हम आपको स्वादिष्ट लाल भरवे मिर्च का अ

अचार खाना हर किसी को पसंद होता है. वहीं, कुछ लोग बाजार में मिलने वाला अचार नहीं खाते हैं. लाल मिर्च का भरवां अचार सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. भरवां लाल मिर्च का अचार लोग बड़े चाव से खाते हैं. यह अचार हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, अगर इसे सही तरीके से घर पर तैयार किया जाए. आज हम आपको स्वादिष्ट भरवां लाल मिर्च के अचार की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. लाल मिर्च का भरवां अचार बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है. दाल-चावल, आलू के पराठे और पूरी-भाजी जैसे हर तरह के खाने का स्वाद यह अचार बढ़ा देता है.

बातचीत के दौरान बबीता कुशवाहा ने बताया कि वह कई वर्षों से घर पर अचार तैयार कर रही हैं. अचार बनाने के बाद वह इसे बाजार में बेचती हैं, जिससे उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा होता है. अचार ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई है. वह स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर भी बनी हैं और अन्य महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं.

लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने की विधि

बबीता कुशवाहा के अनुसार, लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से ताजी लाल मिर्च खरीद लें. इसके बाद मिर्च को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. धोने के बाद उन्हें करीब एक घंटे के लिए धूप में सुखा लें. फिर लाल मिर्च के बीज निकाल दें.

इन मसालों का करें इस्तेमाल

50 ग्राम सौंफ, 25 ग्राम जीरा, एक चुटकी हींग, दो चम्मच मेथी, 100 ग्राम सफेद नमक, दो चम्मच काला नमक, दो चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच कलौंजी और अमचूर पाउडर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मसाला तैयार कर लें.

मसाला तैयार होने के बाद इसे लाल मिर्च में भर दें और 4 से 5 दिन तक जार में बंद करके रखें. इसके बाद सरसों के तेल को गर्म करें और लगभग 20 मिनट तक ठंडा होने दें. फिर इस तेल को जार में डाल दें. ध्यान रखें कि अचार में जितना अधिक तेल होगा, उतने ही लंबे समय तक लाल मिर्च का अचार खराब नहीं होगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP