अश्वगंधा की खेती कर 4 महीने में लाखों की कमाई कर सकते हैं किसान, जड़, बीज, तना तीनो की बाजार में होती है डिमांड

Share to your loved once


Last Updated:

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि अश्वगंधा की खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकतें है. इसमे एक एकड़ के लिए 5 किलो बीज की आवश्यकता होती है. अगर हम चिटकोमा विधि से बो रहे है तो नर्सरी तैयार करके भी इसकी खेती की जा सकती है. जिसमें डेढ़ से 2 किलो बीज की आवश्यकता होती है. इसकी जड़ भी बाजार के अंदर बिकती है. अश्वगंधा की खेती के लिए ऐसे खेत की आवश्यकता होती है जिसमें पानी न भरा हो.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद: किसान पारंपरिक फसलों के बजाय औषधीय खेती अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. कम लागत में 4-5 महीने की फसल से लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक की शुद्ध कमाई संभव है. इसकी जड़ें, बीज और तने तीनों बिकते हैं. बंजर या कम उपजाऊ जमीन में भी 300-400 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिलता है. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

अश्वगंधा की खेती की जान लें विधि

मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि अश्वगंधा की खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकतें है. इसमे एक एकड़ के लिए 5 किलो बीज की आवश्यकता होती है. अगर हम चिटकोमा विधि से बो रहे है तो नर्सरी तैयार करके भी इसकी खेती की जा सकती है. जिसमें डेढ़ से 2 किलो बीज की आवश्यकता होती है. इसकी जड़ भी बाजार के अंदर बिकती है. अश्वगंधा की खेती के लिए ऐसे खेत की आवश्यकता होती है जिसमें पानी न भरा हो. यह देर से खरीफ में बोई जाने वाली फसल है.इसमें बहुत ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है.इस खेती को करके किसान एक एकड़ से 3 कुंटल तक जड़ प्राप्त हो जाती है. और बाजार में इसकी जड़ों की अच्छी कीमत मिलती है.

अलग-अलग दाम में बिकती हैं अश्वगंधा की जड़ें

अश्वगंधा की जड़ो को एबीसी ग्रेड को छांट करके मोटी और पतली करके अलग-अलग आकार में बेचा जाता है. जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है. अश्वगंधा का प्रयोग शक्ति वर्धक दवाइयों और चवनप्राश में भी होता है.अश्वगंधा को सोलर ड्रायर में सुखाकर और पैक करके बेचा जा सकता है. मोटापा कम करने के लिए मार्केट में इसकी अच्छी मांग है. किसान इस खेती को करके एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. क्योंकि बाजार में भी इसकी बहुत अच्छी मांग है. औषधि रूप से भी इसकी बहुत अच्छी डिमांड है. इसलिए किसान अगर इस खेती को करेगा तो अच्छा मुनाफा कमा लेगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP