अप्रैल में ये चार बड़े ग्रह करने वाले हैं राशि परिवर्तन, मेष-धनु समेत इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी! होगी धनवर्षा
Last Updated:
Gochar 2026: अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार अप्रैल 2026 में ग्रहों का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण रहेगा. 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में, 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में, 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में और 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान तीन बड़े राजयोग बनेंगे. इसका विशेष शुभ प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों पर सकारात्मक रहेगा, जिनकी किस्मत में लॉटरी खुलने की संभावनाएं बन सकती हैं.
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं. तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ और अशुभ रहता है. हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 का अप्रैल महीना शुरू होने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार अप्रैल का महीना भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं. जिसका प्रभाव भी देश दुनिया के साथ कुछ राशि के जातकों पर सकारात्मक तौर पर रहेगा. तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि अप्रैल महीने में किस राशि के जातकों की लॉटरी खुलने वाली है.
दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण है. क्योंकि इस महीने मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा. इसके अलावा इस महीने तीन बड़े राजयोग का निर्माण भी होगा. जहां 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे.तो 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे. तथा 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. तो 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. जिसका प्रभाव मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि और धनु राशि वालों जातक के लिए शुभ रहने वाला है .
मेष राशि
अप्रैल के महीने में मेष राशि के जातक की किस्मत खुल सकती है. व्यापार में उन्नति हो सकती है. अचानक धन में वृद्धि हो सकती है. मान सम्मान भी बढ़ेगा. शनि देव की विशेष कृपा भी रहेगी.
वृषभ राशि
अप्रैल के महीने में वृषभ राशि के जातक के लिए समय अनुकूल रहेगा. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से व्यापार में भी उन्नति होगी. आर्थिक रूप से फायदेमंद और सुख सुविधाओं में वृद्धि होने का योग बन रहा है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक के लिए इस महीने में करियर में ग्रोथ और नए अवसर का संकेत प्राप्त होगा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होगी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगा लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस होगा कोर्ट कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातक के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा शादीशुदा जीवन भी खुशहाल होगा लाइफ पार्टनर के साथ पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं शनिदेव की विशेष कृपा से बिगड़े काम बनेंगे
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें