बाजरे-गेहूं की रोटी से हो गए हैं बोर? तो ट्राई करें साउथ इंडियन ‘ओरोटी’, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Share to your loved once


Last Updated:

Traditional Kerala Orotti recipe : ओरोटी केरल की एक पारंपरिक रोटी है, जो चावल के आटे और ताजे नारियल से बनाई जाती है. यह हल्की, मुलायम और बेहद स्वादिष्ट होती है. कम सामग्री में तैयार होने वाली यह रोटी अब फूड लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और घर पर आसानी से बनाई जा सकती है.

इस खास रोटी का नाम है ‘ओरोटी’ (Orotti), जिसे कई जगहों पर ‘पोल रोटी’ के नाम से भी पहचाना जाता है. अब आप भी अपने घर पर अपने परिवार को केरल के इस पारंपरिक स्वाद से रूबरू करा सकते हैं.

भारत विविधताओं का देश है और यहां की यह विविधता खान-पान में साफ झलकती है. जहां उत्तर भारत में मक्के और बाजरे की रोटी का बोलबाला है, वहीं दक्षिण भारत अपनी अनोखी रेसिपीज के लिए जाना जाता है. इसी कड़ी में केरल की मशहूर ‘ओरोटी’ इन दिनों फूड लवर्स की पहली पसंद बनी हुई है. यह रोटी मुख्य रूप से चावल के आटे और ताजे नारियल के मिश्रण से तैयार की जाती है, जो इसे बेहद हल्का, मुलायम और लाजवाब स्वाद प्रदान करती है.

ओरोटी बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बहुत ही कम सामग्री की आवश्यकता होती है. इसमें आपको 2 कप चावल का आटा,1/2 कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल,आटा गूंथने के लिए गर्म पानी, नमक (स्वादानुसार),सेंकने के लिए हल्का तेल या घी की आवश्यकता होगी जो एक तरह से आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तैयारी: सबसे पहले एक बर्तन में पानी को अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी उबलने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें.<br />मिश्रण: अब इस गर्म पानी में कद्दूकस किया हुआ नारियल और स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद धीरे-धीरे चावल का आटा मिलाते रहें.

गूंथना: जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. जब यह हाथ लगाने लायक हो जाए, तो इसे अच्छी तरह गूंथकर एक सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. आकार देना: अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. याद रहे, इसे बेलन के बजाय हाथों से दबाकर रोटी का आकार देना अधिक पारंपरिक और बेहतर होता है.<br />सेंकना: गर्म तवे पर हल्का तेल लगाएं और रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेक लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP