मिर्जापुर में शोभा यात्रा के दौरान बिजली कटौती पर बवाल, पढ़ें यूपी की अहम खबरें

Share to your loved once


Last Updated:

UP News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 के साथ बने रहें. यहां आपको हर तरह की खबरें मिलेंगी. राज्य में होने वाली बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें भी मिलेंगी.

UP Live: मिर्जापुर में शोभा यात्रा के दौरान बिजली कटौती पर बवाल, पढ़ें अहम खबरZoom

यूपी न्यूज लाइव अपडेट.

UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

सोनभद्र में खनन टेंडर घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सोनभद्र में खनन टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर धांधली के आरोप लगे हैं. आरोप है कि दस्तावेज गायब कर मनचाही फर्म को पट्टा दिया गया. पिछले महीने हुई टेंडर प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर आवंटन किया गया. बताया जा रहा है कि 1051 रुपए प्रति घन मीटर की बोली के बावजूद हेरफेर कर पट्टा मात्र 207 रुपए प्रति घन मीटर में दे दिया गया. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

मिर्जापुर में शोभा यात्रा के दौरान बिजली कटौती पर बवाल

मिर्जापुर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा के दौरान बिजली कटने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. घंटाघर क्षेत्र में छह घंटे तक बिजली न आने से नाराज राम भक्तों ने जुलूस रोककर प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंचे विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई. आक्रोशित भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. बिजली विभाग ने आंधी-पानी से पेड़ गिरने को कारण बताया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी, सपा प्रदेश सचिव हरदोई से गिरफ्तार, पार्टी ने सदस्यता की समाप्त
हरदोई में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पार्टी ने उन्हें निष्कासित करते हुए उनके बयान की कड़ी निंदा की है.

नाबालिग को पुलिस चौकी ले जाकर पीटा, करंट लगा कर मारने की धमकी; एसपी ने जांच के आदेश दिए
पीड़ित ने बताया कि पुलिस चौकी में 24 घंटे बाद यह कहकर छोड़ा गया किया कि किसी से शिकायत की तो करंट लगा कर मार दिया जाएगा. मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP