रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचा दी तबाही, डंके की चोट पर 700 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, धुआं-धुआं हुआ बॉक्स ऑफिस

Share to your loved once


Last Updated:

Dhurandhar 2 box office collection day 9: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी नौवें दिन भारत में 700 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया है. लोकेश धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल ओपनिंग वीकेंड में धमाका किया, बल्कि वर्किंग डेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के दमदार किरदारों ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' ने 700 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, धुआं-धुआं हुआ बॉक्स ऑफिसZoom

‘धुरंधर 2’ हर दिन डबल डिजिट में मोटी कमाई कर रही है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को ही फिल्म ने भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब इस मूवी ने कमाई के मामले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 पहले ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है. चलिए आपको बताते हैं कि दूसरे शुक्रवार यानी नौवें दिन रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 9वें दिन फिल्म ने 41.55 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 715.72 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फिल्म का भारत में ग्रोस कलेक्शन 854.99 करोड़ हो चुका है. रणवीर के फैंस के लिए यह किसी जश्न से कम नहीं है क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन दनादन नोट छाप रही है.

दुनियाभर में पार हुआ 1000 करोड़ का आंकड़ा

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 1088 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने 8 दिनों के भीतर भारत में 814 करोड़ और विदेशों में 274 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि कई पुराने रिकॉर्ड्स अब खतरे में हैं.

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है धुरंधर 2 फिल्म

फिल्म के मेकर्स का कहना है कि ‘धुरंधर 2’ ने अपने ओपनिंग वीक के हर एक दिन बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रचे हैं. इस सीक्वल ने भारतीय सिनेमा के कई पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं, चाहे वो सबसे तेज 1000 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा पार करना हो, या फिर अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड. वर्किंग डेज यानी सोमवार से गुरुवार में भी फिल्म की पकड़ इतनी मजबूत रही कि बड़े-बड़े जानकार दंग हैं.

हर दिन डबल डिजिट में हो रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई

फिल्म ने अपने शुरुआती चार दिनों में ही दुनियाभर से 761 करोड़ रुपये बटोर कर अपनी ताकत दिखा दी थी. इसके बाद भी इसकी रफ्तार सुस्त नहीं पड़ी. भारत में फिल्म ने सोमवार को 64 करोड़, मंगलवार को 58 करोड़, बुधवार को 49 करोड़ और गुरुवार को 53 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इन आंकड़ों से साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

‘धुरंधर 2’ के नाम है ये धांसू रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने एक ऐसा इतिहास रच दिया है जो अब से पहले किसी भारतीय फिल्म के नाम नहीं था. यह पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सिर्फ एक भाषा में एक ही दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. पेड प्रिव्यूज और ओपनिंग डे को मिलाकर भारत में इस फिल्म ने 145 करोड़ की बंपर कमाई की है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है. इसकी स्टारकास्ट में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए सितारे हैं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP