‘सैयारा’ देखने वाले भी नहीं ढूंढ पाएं ये खामियां, मोहित सूरी ने खुद गिनाए प्वाइंट, गानों से जुड़ें हैं कई राज

Share to your loved once


Last Updated:

अनीत पड्डा और अहान पांडे ‘सैयारा’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. किसी डेब्यू एक्टर्स के लिए यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसे ऑडियंस ने इतना प्यार मिला. फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. हालांकि, फिल्म में कई लोगों ने कमियां भी निकाली. अब मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि फिल्म में ऑडियंस ने कई चीजें नोटिस नहीं की.

ख़बरें फटाफट

'सैयारा' देखने वाले भी नहीं ढूंढ पाएं ये खामियां, मोहित ने खुद गिनाए प्वाइंटZoom

अनीत पड्डा और अहान पांडे की ‘सैयारा’ 2025 की सबसे तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म थी.

मुंबई. इन दिनों ‘धुरंधर 2’ का क्रेज लोगों के बीच जमकर देखने को मिल रहा है. पिछले साल कुछ हद तक ऐसा ही क्रेज फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर देखा गया था. लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया, लेकिन शायद ही कुछ लोग एक खास बात नोटिस कर पाए होंगे. आखिर क्या है ये बात, इसको लेकर निर्देशक मोहित सूरी ने एक दिलचस्प खुलासा किया है. दरअसल, पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में मोहित सूरी ने बताया कि फिल्म के गानों के लिए उन्होंने अलग-अलग सेट बनाने की बजाय एक ही सेट को बार-बार इस्तेमाल किया था. लेकिन फिल्म पूरी देखने के बाद भी ज्यादातर दर्शक इस बात को नोटिस नहीं कर पाएं.

मोहित सूरी ने कहा, “फिल्म के कई गाने एक ही सेट पर शूट किए गए थे. आमतौर पर फिल्मों में हर गाने के लिए अलग सेट तैयार किए जाते हैं, लेकिन मैंने खर्च और समय बचाने के लिए एक ही सेट को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया. मेरा मानना था कि ज्यादा भीड़ और भव्यता कभी-कभी कहानी की असली भावना को कमजोर कर देती है. इसलिए मैंने पहले कम लोगों के साथ सीन को शूट किया और जब संतुष्ट हुआ, तब भीड़ को शामिल किया.”

मोहित सूरी ने आगे बताया, “फिल्म में दिखाई गई भीड़ को सिर्फ एक दिन के लिए बुलाया गया था और म्यूजिक सीन्स को शूट कर लिया गया था. कई गानों के सीक्वेंस एक ही रीयूज्ड सेट पर शूट किए गए थे. जब सेट पर बहुत ज्यादा लोग होते हैं, तो ध्यान इमोशन से हटकर भीड़ पर चला जाता है. इसलिए हमने पहले कम लोगों के साथ सीन शूट किए, ताकि किरदारों की भावनाएं सही तरीके से सामने आ सकें.”

शूटिंग के दौरान सेट पर गाने लगे जूनियर आर्टिस्ट

मोहित सूरी ने एक खास पल का जिक्र किया, जिसने उन्हें चौंका दिया. उन्होंने कहा,”शूटिंग के दौरान जब ‘सैयारा’ गाना चल रहा था, तब सेट पर मौजूद जूनियर आर्टिस्ट्स खुद ही उस गाने को गाने लगे. यह देखकर मुझे एहसास हुआ कि गाना लोगों के दिल तक जरूर जाएगा. इसके बाद मैंने म्यूजिक बंद करवा दिया, ताकि लोग खुद गाना गा सकें और उस पल को कैमरे में कैद किया जा सके.”

2025 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बनी ‘सैयारा’

फिल्म ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे बड़ी सफलता हासिल हुई थी. यह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP