vaibhav suryavanshi 15th birthday samastipur ipl performance expectations

Share to your loved once


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi 15th Birthday: समस्तीपुर के लाल और क्रिकेट जगत की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी आज अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए महज 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी फैलाने वाले वैभव से अब खेल प्रेमियों को अगले सीजन में 700 से अधिक रनों की उम्मीद है. समस्तीपुर के गांव-गांव में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं.

समस्तीपुरः समस्तीपुर का लाल वैभव सूर्यवंशी आज अपना 15वां जन्मदिन मना रहा है. लेकिन यह सिर्फ एक जन्मदिन नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व और जश्न का मौका बन गया है. 14 वर्ष की उम्र पूरी कर 15वें वर्ष में प्रवेश करने वाले इस युवा क्रिकेटर ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है. जिले के गांव-गांव में उनके जन्मदिन को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. युवा, बच्चे और खेल प्रेमी सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय चौक-चौराहों तक हर जगह वैभव के चर्चे हैं. यह उत्साह इस बात का प्रतीक है कि समस्तीपुर की धरती ने एक ऐसा सितारा दिया है. जिस पर हर किसी को गर्व है और जिससे उम्मीदें भी काफी बड़ी हैं.

IPL में धमाकेदार प्रदर्शन से छाए वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले आईपीएल में जिस अंदाज में शुरुआत की. उसने उन्हें रातों-रात सुर्खियों में ला दिया. उनकी पहली ही पारी छक्के से शुरू हुई. यही अंदाज आगे भी जारी रहा. महज 7 मैचों में 252 रन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. खास बात यह रही कि उन्होंने एक तूफानी शतक भी जड़ा. जब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस प्रदर्शन ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई. इतनी कम उम्र में इस तरह का आत्मविश्वास और आक्रामक खेल शैली हर किसी को प्रभावित कर रही है.

खेल प्रेमियों की राय..अब 700 पार करेंगे
वैभव के 15वें जन्मदिन पर समस्तीपुर के खेल प्रेमियों ने खुलकर अपनी राय दी. खेल प्रेमी अमित कुमार का कहना है कि वैभव ने जो प्रदर्शन 14 साल की उम्र में किया. वह अद्भुत था और अब 15 साल में वह और भी बेहतर करेंगे. उन्होंने इसे समस्तीपुर के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि वैभव जैसे खिलाड़ी नए टैलेंट को प्रेरित करते हैं. वहीं शशि रंजन का मानना है कि वैभव की बल्लेबाजी देखकर गांव-देहात के युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है. वे भी बड़े सपने देखने लगते हैं. सत्य प्रकाश ने तो यहां तक कहा कि इस बार आईपीएल में वैभव 700 से 750 रन तक बना सकते हैं. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि लोगों की उम्मीदें अब और भी ऊंची हो गई हैं.

बिहार की प्रतिभा और बढ़ती उम्मीदें
केशव नंदन ने कहा कि बिहार हमेशा से प्रतिभाओं की धरती रही है. वैभव सूर्यवंशी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं. उन्होंने ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सही मंच और प्रशिक्षण मिले तो बिहार के खिलाड़ी देश-विदेश में नाम रोशन कर सकते हैं. वैभव ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों से भी बड़े सितारे निकल सकते हैं. उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया है कि मेहनत और लगन के दम पर कोई भी खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकता है. यही कारण है कि आज समस्तीपुर ही नहीं, पूरे बिहार में वैभव को लेकर खास उत्साह और उम्मीदें हैं.

15वें साल में नई उड़ान की उम्मीद
अब जब वैभव सूर्यवंशी 15वें वर्ष में कदम रख चुके हैं, तो उनसे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. पिछले साल के प्रदर्शन ने जो आधार तैयार किया है. अब उस पर और बड़ी सफलता की इमारत खड़ी करने की उम्मीद है. समस्तीपुर जिले के खेल प्रेमियों का मानना है कि अगर उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलता रहा, तो वह न सिर्फ आईपीएल बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपना परचम लहरा सकते हैं. प्रेमियों ने कहा पिछले दिनों वैभव इंग्लैंड में जिस तरह से अंग्रेजों को छक्का छुड़ाए थे मुझे लग रहा है कि और भी वह बेहतर करेंगे. खेल प्रेमी ने कहा कि ताजपुर के रहने वाले संजीव सूर्यवंशी जो वैभव सूर्यवंशी का पिता है उनका भी बहुत बड़ा इन्हें आगे बढ़ाने में योगदान रहा. जन्मदिन के इस खास मौके पर हर कोई यही दुआ कर रहा है कि वैभव लगातार आगे बढ़ें, नए रिकॉर्ड बनाएं और समस्तीपुर के साथ-साथ पूरे बिहार और देश का नाम रोशन करें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP