aaj ka Vrishchik rashifal 28 march 2026 Scorpio horoscope in hindi control today
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 28 march 2026: वृश्चिक राशि वाले 28 मार्च को सफलता पाने के लिए नियंत्रण की जिद छोड़ें और करियर में लचीलापन अपनाएं. आर्थिक मामलों में धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें. आपके लिए शुभ समय दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक है. वहीं आसमानी नीला रंग और ध्यान साधना आपके दिन को बेहतर बनाएंगे.
सीतामढ़ीः ज्योतिष गणना के अनुसार 28 मार्च 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक गहरा जीवन दर्शन लेकर आया है. प्रसिद्ध ज्योतिषी रूपेश चौबे के अनुसार आज का मुख्य संदेश नियंत्रण का त्याग है. अक्सर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए जाने जाने वाले वृश्चिक राशि के लोग आज हर परिस्थिति को अपनी मुट्ठी में रखने की कोशिश कर सकते हैं. सुबह के समय यह प्रवृत्ति अधिक प्रभावी रहेगी. जहां आपको लग सकता है कि चीजें वैसी ही होनी चाहिए जैसा आपने सोचा है. लेकिन आज का सितारा संकेत दे रहा है कि आप जितना अधिक पकड़ने की कोशिश करेंगे, रेत उतनी ही हाथ से फिसलेगी. आज का नियम सीधा है थोड़ा छोड़ना सीखिए, ब्रह्मांड अपने आप आपके लिए रास्ते सुगम कर देगा.
करियर और कार्यक्षेत्र
कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी जिद आपकी सबसे बड़ी बाधा बन सकती है. पेशेवर जीवन में कई बार हम अपने सिद्धांतों या काम करने के तरीकों को लेकर इतने कठोर हो जाते हैं कि नए अवसरों को देख ही नहीं पाते. आज दफ्तर या व्यापार में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपको अपने व्यवहार में लचीलापन लाना होगा. यदि आप अपनी बात मनवाने पर अड़े रहे, तो लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं. इसके विपरीत, यदि आप दूसरों के विचारों का सम्मान करेंगे और थोड़ा समझौता करेंगे. वह आपको भविष्य में बड़े फायदे दिलाएगा. आज गो विद द फ्लो की नीति अपनाना ही करियर के लिए श्रेष्ठ है.
जल्दबाजी में लिए फैसले पड़ सकते हैं भारी
धन और संपत्ति के मामलों में आज का दिन बेहद सतर्क रहने की मांग करता है. आपकी स्वाभाविक जल्दबाजी आज आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है. यदि आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं या कोई बड़ी खरीदारी करने जा रहे हैं तो रुकें. परिस्थिति का दोबारा आकलन करें. बिना सोचे-समझे किया गया खर्च या निवेश का गलत फैसला आपके बजट को बिगाड़ सकता है. रूपेश चौबे जी की सलाह है कि आज पैसों के लेन-देन में शांति बनाए रखें. वित्तीय मामलों में आज धैर्य आपका सबसे बड़ा बैंक बैलेंस है. इसलिए किसी भी प्रलोभन में आकर त्वरित निर्णय न लें.
शुभ समय और आध्यात्मिक उपाय
आज के दिन को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाने के लिए कुछ विशेष सावधानियां और उपाय प्रभावी रहेंगे. वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का भाग्यांक 6 है. आसमानी नीला रंग उनके व्यक्तित्व में सौम्यता लाएगा. अपने सबसे महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न करने के लिए दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच का समय चुनें. क्योंकि यह समय आपके लिए सर्वाधिक अनुकूल है. मानसिक शांति के लिए आज शाम को एक दीपक जलाएं. कम से कम 2 मिनट मौन बैठकर ध्यान लगाएं. यह छोटी सी साधना आपके मन को स्थिर करेगी. आपको यह समझने में मदद करेगी कि जीवन में सब कुछ नियंत्रित करना जरूरी नहीं है. याद रखें, आज आप जितना मानसिक बोझ छोड़ेंगे, सफलता की ओर उतना ही तेज बढ़ेंगे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें