पहले खिलाड़ियों, अब कमेंटेटर ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, आईपीएल के लिए PSL को मारी लात
Last Updated:
Nick Knight joined IPL 2026 commentary panel: कुछ खिलाड़ियों के पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर आईपीएल 2026 में शामिल होने के बाद अब इंग्लिश कमेंटेटर निक नाइट ने भी पाकिस्तान को ठेंगा दिखाया है. कमेंटेटर निक नाइट जो शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग की ब्रॉडकास्ट टीम में शामिल थे, अब IPL कमेंट्री पैनल का हिस्सा बन गए हैं. वह आईपीएल 2026 में इंग्लिश कमेंट्री पैनल में शामिल हो गए हैं.

निक नाइक आईपीएल 2026 के कमेंट्री पैनल का हिस्सा बने.
नई दिल्ली. ब्लेसिंग मुजरबानी, दासुन शनाका, स्पेंसर जॉनसन जैसे विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में खेलने का फैसला किया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ी मिर्ची लगी. ये क्रिकेटर्स चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेस्मेंट के रूप में आईपीएल टीमों से जुड़े. खिलाड़ियों के पाकिस्तान बोर्ड को ठेंगा दिखाने के बाद अब कमेंट्री पैनल में भी ऐसा ही देखने को मिला. इंग्लिश कमेंटेटर निक नाइट ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल के कमेंट्री पैनल का हिस्सा बन गए हैं.
मशहूर कमेंटेटर निक नाइट पहले पीएसएल 2026 की ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन 27 मार्च को स्टार स्पोर्ट्स ने जब आईपीएल के कमेंट्री पैनल की लिस्ट जारी की, तो उसमें निक नाइट का नाम भी शामिल था. अब वे रवि शास्त्री और इयान बिशप जैसे दिग्गजों के साथ आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आएंगे.
निक नाइक आईपीएल 2026 के कमेंट्री पैनल का हिस्सा बने.
यह लगातार दूसरा साल है, जब आईपीएल और पीएसएल की तारीखें आपस में टकरा रही हैं और इसका नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ रहा है. कम से कम तीन बड़े विदेशी खिलाड़ियों ने पीएसएल छोड़ दिया है ताकि वे आईपीएल में ‘रिप्लेसमेंट’ के तौर पर खेल सकें ब्लेसिंग मुजरबानी इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए. दासुन शनाका लाहौर कलंदर्स का साथ छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए. वहीं, स्पेंसर जॉनसन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने का फैसला किया.
पीसीबी चीफ की नाराजगी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस स्थिति से काफी नाराज हैं. उन्होंने पहले एक बयान में कहा, ‘शेड्यूल का टकराना उतनी बड़ी बात नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों का नीलामी में चुने जाने के बाद कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना गलत है.’ उन्होंने चेतावनी दी है कि जो खिलाड़ी अपने वादे से मुकर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
जहां पीएसएल का सीजन शुरू हो चुका है, वहीं आईपीएल का धमाका कल (28 मार्च) से शुरू होगा. पहला मुकाबला बेंगलुरु में डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें