गर्मी का गेम ओवर! हैदराबाद की वो जादुई लस्सी, जिसे पीने टॉलीवुड सुपरस्टार भी खिंचे चले आते हैं!

Share to your loved once


X

title=

गर्मी का गेम ओवर! हैदराबाद की जादुई लस्सी, टॉलीवुड भी है दीवाना

 

arw img

Matwale Doodh Ghar Ki lassi : जब हैदराबाद की तपती गलियों में पारा 40 डिग्री पार करने लगता है, तो निज़ामों के इस शहर की रूह को सुकून सिर्फ एक ही जगह मिलता है – ‘मतवाले दूध घर’. चारमीनार के पास शाह अली बांदा में स्थित यह ऐतिहासिक दुकान 1967 से स्वाद और ताज़गी की विरासत संभाले हुए है. 59 सालों का सफर तय कर चुकी यहां की स्पेशल लस्सी महज़ एक पेय नहीं, बल्कि दही, मलाई और खोये की एक गाढ़ी कलाकृति है. आधुनिक कैफे के दौर में भी अपनी सादगी और शुद्धता के दम पर टिके इस संस्थान का जादू ऐसा है कि टॉलीवुड स्टार राणा डग्गुबाती भी यहां की लस्सी के मुरीद हैं. स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम और गुलाब की चाशनी से सजी लस्सी हो या सेहतमंद सब्जा वाला फालूदा, यहां का हर घूंट इतिहास और संस्कृति का एहसास कराता है. अगर आप हैदराबाद में हैं और मतवाले की लस्सी नहीं पी, तो आपकी गर्मियों की दावत अधूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP