Aaj Ka Kark Rashifal | कर्क राशिफल | Today Cancer Horoscope | कर्क राशि |

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 28 March: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के करियर और निजी जीवन दोनों ही क्षेत्रों में आज संतुलन बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम में सराहना मिल सकती है, वहीं व्यापारियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं

Today Cancer Horoscope 28 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सकारात्मक और उत्साह से भरा रहने वाला है. आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के प्रभाव से आज मन में नई ऊर्जा बनी रहेगी, वहीं दिन के उत्तरार्ध में एकादशी तिथि का आरंभ आध्यात्मिक झुकाव भी बढ़ा सकता है. आज लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है, जो आपके दिन को खास बना सकती है और पुरानी यादों को फिर से ताजा कर देगी.

नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के करियर और निजी जीवन दोनों ही क्षेत्रों में आज संतुलन बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम में सराहना मिल सकती है, वहीं व्यापारियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी. छात्रों के लिए दिन फोकस बढ़ाने वाला है, जबकि महिलाओं को परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में सम्मान मिल सकता है.

कर्क राशिफल: लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी समझ और गहराई बढ़ेगी. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी. सिंगल जातकों के लिए भी दिन खास हो सकता है, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत की शुरुआत हो सकती है. विवाहित लोगों के लिए भी दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सराहना मिल सकती है. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे, जिससे आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आज प्लानिंग के लिए अच्छा समय है व्यापारियों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा. नए क्लाइंट्स से संपर्क बन सकता है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि बड़े निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और जो विषय अब तक कठिन लग रहे थे, उनमें सुधार देखने को मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है. गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा. आज घर-परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके निर्णयों को महत्व मिलेगा. कामकाजी महिलाओं के लिए ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर करियर में मददगार साबित होंगी. गृहिणियों के लिए भी दिन अनुकूल है, घर में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP