मां की ममता पर लिखा वो कालजयी गाना, लता मंगेशकर की रूहानी पुकार से नम हो जाती हैं आंखें, ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म
नई दिल्ली: हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसे लता मंगेशकर और एआर रहमान ने मिलकर गाया है. लता मंगेशकर की आवाज में एक मां की बेबसी और ममता झलकती है. गाना इतना इमोशनल है कि हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. लता मंगेशकर ने गाने को रिकॉर्ड करने से पहले 3 दिनों तक होटल में इसकी रिहर्सल की थी और पूरा गाना खड़े होकर रिकॉर्ड किया था. हम फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के गाने ‘लुका छुपी’ की बात कर रहे हैं. यर सिर्फ एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि मां की ममता की एक ऐसी रूहानी पुकार है जिसे सुनकर आज भी आंखें नम हो जाती हैं. गीतकार प्रसून जोशी भी गाना सुनकर रो पड़े थे. एआर रहमान के जादुई संगीत ने इसे अमर बना दिया. गाने के साथ-साथ फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई.