Chaitra Purnima 2026 Lucky Zodiac Signs: चैत्र पूर्णिमा इन 5 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी, दाम्पत्य सुख, धन, वैभव में होगी वृद्धि!

Share to your loved once


Last Updated:

Chaitra Purnima 2026 Horoscope: चैत्र पूर्णिमा का दिन 2 अप्रैल को है. चैत्र पूर्णिमा 5 राशिवालों के लिए शुभ है. इन लोगों के काम सफल होंगे, बिजनेस के नए प्रस्ताव मिलेंगे. सुख, धन, समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी. आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा 2026 की लकी राशियां.

चैत्र पूर्णिमा इन 5 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी, जानें क्या होंगे प्रभावZoom

चैत्र पूर्णिमा 2026 की लकी राशियां. (Photo: AI)

Chaitra Purnima 2026 Horoscope: चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल गुरुवार को है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. चंद्र देव की कृपा से सुख और शांति आती है. इस साल की चैत्र पूर्णिमा 5 राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय होगा, धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा की लकी राशियों के बारे में.

चैत्र पूर्णिमा 2026 की लकी राशियां

मेष: चैत्र पूर्णिमा का दिन मेष राशिवालों के शुभ है. जो लोग नौकरी में ट्रांसफर की कोशिश में लगे हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है. शादीशुदा लोगों को लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा. इस दिन आपको कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. आपके मन में जॉब के साथ कोई नया काम या बिजनेस करने का विचार आ सकता है. आपका मनोबल मजबूत होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

कन्या: चैत्र पूर्णिमा पर कन्या राशि के लोग कोई नया काम करने का प्रयास कर सकते हैं. इसमें ​परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. काम में सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा. इस दिन आपको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है, जिसे आप स्वीकार कर सकते हैं. राजनीति के क्षेत्र में जाने का झुकाव होगा. कोई पद प्राप्त कर सकते हैं. आपके बिजनेस आइडिया काम के होंगे, जिसमें दूसरे लोग रुचि ले सकते हैं.

तुला: चैत्र पूर्णिमा पर तुला वालों की मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी. इस दिन आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है. इन दिन तुला राशि वाले लोग मकान, दुकान, जमीन आदि की खरीदारी कर सकते हैं या बेचकर लाभ ले सकते हैं. नौकरी करने वालों के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. गलत लोगों से दूर रहें और सकारात्मक रहें.

वृश्चिक: चैत्र पूर्णिमा के दिन वृश्चिक वालों का कोई अटका हुआ काम सफल हो सकता है. नौकरी में फंसे बिजनेस करने का मन कर सकता है. अपने महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. यह दिन आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आएगा. इस दिन किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए काफी मददगार होगा. नौकरी वालों के लिए प्रमोशन का योग है. पारिवारिक और पेशेवर जीवन खुशहाल रहेगा.

कुंभ: चैत्र पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि वालों की समस्याओं का समाधान हो सकता है. आप पर दैवीय कृपा हो सकती है, जिससे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है. नवविवाहित लोगों के लिए संतान सुख का योग बन रहा है. दूसरों पर भरोसा न करें, अपनी बातों को गोपनीय रखकर काम करेंगे, तो सफलता प्राप्त होगी. आपके रिश्ते मधुर होंगे.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP