ऐसे न खाएं अलसी के बीज! घर पर बनाए स्वादिष्ट आलसी चोखा और पाएं रोज़ाना सेवन से सेहतमंद शरीर
Last Updated:
अलसी का चोखा एक झटपट बनने वाली देसी रेसिपी है जो खाने में स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. छोटे अलसी के बीज इसमें ओमेगा-3 और फाइबर का खजाना होते हैं, जो शरीर को मजबूत और एनर्जी से भरपूर रखते हैं.
अलसी का चोखा एक सरल और देसी रेसिपी है, जो जल्दी तैयार हो जाती है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. छोटे-छोटे बीजों से बनने वाला यह चोखा स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखता है.
अलसी आकार में छोटी जरूर होती है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं. इसमें ओमेगा-3, फाइबर और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन करने से शरीर अंदर से मजबूत रहता है और ऊर्जा भी बनी रहती है.
इस चोखे को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है. बस अलसी, प्याज़, हरी मिर्च, सरसों का तेल, नींबू और नमक चाहिए. ये सारी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं, इसलिए कभी भी बिना ज्यादा झंझट के चोखा तैयार किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अलसी का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले अलसी को हल्का भून लें जब तक इसकी खुशबू न आने लगे. फिर इसे थोड़ा दरदरा कूट लें. अब इसमें प्याज़, हरी मिर्च, सरसों का तेल, नींबू और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. बस, झटपट स्वादिष्ट अलसी का चोखा तैयार है.
अलसी का चोखा आप रोटी, दाल-चावल या किसी सब्जी के साथ खा सकते हैं. यह साइड डिश की तरह भी बेहद मजेदार लगता है. अगर कभी हल्का खाना हो तो सिर्फ चोखा और रोटी का भी आनंद लिया जा सकता है.
अलसी दिल के लिए फायदेमंद है और पेट को भी साफ रखती है. यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित रहती है. इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है.
अलसी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. रोजाना 1-2 चम्मच पर्याप्त है. खासकर बरसात और सर्दियों में यह और अधिक फायदेमंद होती है. नियमित खाने से शरीर में बदलाव धीरे-धीरे महसूस होने लगता है.