7 भारतीय बल्लेबाज…जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे ज्यादा सिक्स, एक बल्लेबाज लगा चुका है छक्कों का तिहरा शतक

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

7 भारतीय बल्लेबाज…जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे ज्यादा छक्के

Last Updated:

Most sixes for India in ODI: वनडे क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा जगजाहिर है. इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा 357 छक्कों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं. जो 300 का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र भारतीय हैं. उनके बाद एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों का नाम आता है. दिलचस्प बात यह है कि क्लासिक बल्लेबाजी के लिए मशहूर विराट कोहली भी 168 छक्कों के साथ टॉप-5 में शामिल हैं, जो भारतीय क्रिकेट की पावर-हिटिंग क्षमता को दर्शाता है.

7 भारतीय बल्लेबाज...जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे ज्यादा छक्के Zoom

भारत के इन 7 बल्लेबाजों ने वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब भारतीय बल्लेबाज अपनी लय में होते हैं, तो दुनिया का बड़े से बड़ा गेंदबाज भी रहम की भीख मांगने लगता है. खासकर वनडे क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों ने जो दबदबा बनाया है, उसका गवाह इतिहास रहा है. बाउंड्री पार गेंद भेजने की कला में भारतीय क्रिकेटर्स ने हमेशा से महारत हासिल की है. उन 7 भारतीय बल्लेबाजों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने वनडे इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में न केवल वर्तमान के ‘हिटमैन’ शामिल हैं, बल्कि वो नाम भी हैं जिन्होंने दशकों तक भारतीय क्रिकेट की नींव रखी.

इस लिस्ट में सबसे ऊपर वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम (Rohit Sharma) है. रोहित ने 2007 से लेकर 2026 तक अपने शानदार करियर में अब तक 357 छक्के जड़ दिए हैं. वह भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 300 छक्कों का आंकड़ा पार किया है. ‘पुल शॉट’ के बेताज बादशाह रोहित जब मूड में होते हैं, तो स्टेडियम का हर कोना छोटा पड़ जाता है. उनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं.

भारत के इन 7 बल्लेबाजों ने वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के.

दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर एमएस धोनी
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. धोनी ने 347 मैचों में 222 छक्के लगाए. धोनी की ताकत उनके ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ में थी. उन्होंने अपने करियर में कई मैच आखिरी ओवर में छक्का मारकर जिताए, जिसमें 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल शॉट आज भी हर भारतीय के जेहन में ताजा है.

क्लास और पावर का मेल सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भले ही अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन उनके पास भी बाउंड्री पार करने की गजब की क्षमता थी. सचिन ने 463 मैचों में 195 छक्के जड़े। 90 के दशक में सचिन का शारजाह में लगाया गया ‘सैंडस्टॉर्म’ शतक उनके छक्कों की ताकत का सबसे बड़ा सुबूत है.

‘गॉड ऑफ ऑफ-साइड’ सौरव गांगुली के गगनचुंबी छक्के
‘दादा’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपने करियर में 189 छक्के लगाए. गांगुली के बारे में कहा जाता था कि वे स्पिनर्स के खिलाफ दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज थे. जब वह क्रीज से बाहर निकलकर गेंद को स्टैंड्स में भेजते थे, तो वो नजारा देखने लायक होता था.

रिकॉर्ड्स के बादशाह का संयम विराट कोहली
मॉर्डन क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं. विराट मुख्य रूप से गैप्स खोजने और दौड़कर रन बनाने में विश्वास रखते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनके कलाइयों के झटके गेंद को सीमा पार पहुंचा देते हैं. कोहली ने अब तक 168 छक्के जड़े हैं.

सिक्सर किंग की बादशाहत
टी20 में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) वनडे में भी पीछे नहीं रहे. युवी ने 301 मैचों में 153 छक्के लगाए.2011 वर्ल्ड कप के ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ युवी की ताकत उनके क्लीन हिटिंग में थी.

निडर बल्लेबाजी का चेहरा वीरेंद्र सहवाग
नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट खेलने का अंदाज ही बदल दिया. उन्होंने 241 मैचों में 131 छक्के जड़े. सहवाग का मंत्र साफ था- ‘सी द बॉल, हिट द बॉल’. वह अक्सर पहली गेंद पर चौका या छक्का मारकर मैच का रुख तय कर देते थे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP