प्रधानमंत्री बनते ही बलेंद्र शाह का गाना वायरल, जिसने हिला दी नेपाल की राजनीति, यूट्यूब पर 1.3 करोड़ व्यूज

Share to your loved once


Last Updated:

नेपाल की राजनीति में एक बड़ा धमाका हुआ है. 35 साल के बलेंद्र शाह अब नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं. वे एक मशहूर रैपर हैं, जिनका गाना ‘बलिदान’ उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने शुक्रवार 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनकी पार्टी ने इस चुनाव में ऐसी जबरदस्त जीत हासिल की है कि पुरानी और दिग्गज पार्टियां भी हैरान रह गईं. करीब दो-तिहाई सीटें जीतकर बालेन ने दिखा दिया कि जनता अब बदलाव चाहती है.

ख़बरें फटाफट

प्रधानमंत्री बनते ही बलेंद्र शाह का गाना वायरल, जिसने हिला दी नेपाल की राजनीतिZoom

नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए हैं रैपर बालेन शाह

नई दिल्ली: आज हर किसी की जुबां पर बलेंद्र शाह का नाम है, जो नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं. वे एक मशहूर रैपर हैं. उन्हें उनके फैंस बालेन नाम से भी पुकारते हैं. उन्होंने 27 मार्च शुक्रवार को पद की शपथ ली. बालेन पहली बार 2013 में नेपाल की पॉपुलर रैप प्रतियोगिता ‘रॉ बार्ज’ जीतने के बाद चर्चा में आए. वे अपनी तेज और बेबाक रैप के लिए मशहूर हैं, जो भ्रष्टाचार और सत्ता संघर्ष पर निशाना साधती हैं. उन्होंने कई असरदार गाने रिलीज किए हैं. उनका ट्रैक ‘बलिदान’ यूट्यूब पर 1.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यह गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

बलेंद्र शाह एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर भी हैं, जो रैप आर्टिस्ट के रूप में मशहूर हुए और बाद में काठमांडू के मेयर बने. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई वीएस निकेतन हायर सेकेंडरी से की. उन्होंने काठमांडू के हिमालयन व्हाइटहाउस इंटरनेशनल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और कर्नाटक की यूनिवर्सिटी (VTU) से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में पोस्टग्रेजुएट डिग्री हासिल की थी.

बलेंद्र शाह से नेपाल की जनता को भारी उम्मीद
बलेंद्र शाह की पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में हुए चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की. यह चुनाव सितंबर में नेपाल सरकार गिराने वाले युवा आंदोलन के बाद हुआ था. वे अब ऐसी सरकार को लीड करेंगे, जिसे नेपाल की पार्टियों के खिलाफ जनता के गहरे असंतोष का सामना करना है. वोटरों ने इन पार्टियों को भ्रष्टाचार और लगातार राजनीतिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार ठहराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP