स्पाइसी खाने का मन? प्याज सागा की ये रेसिपी है बेस्ट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Last Updated:
Saga Pyaaz Sabji Recipe: प्याज खाने का स्वाद दोगुना करता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके पत्ते भी किसी से कम नहीं हैं. शहरों में जहां प्याज के पत्तों की भारी डिमांड रहती है. वहीं, गांवों में भी इनका उपयोग सब्जियों में खूब किया जाता है. खासकर मीठे प्याज के पत्ते पोषण से भरपूर होते हैं और शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.
Saga Pyaaz Sabji Recipe: मध्य प्रदेश का विंध्य क्षेत्र में प्याज की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. जिससे स्थानीय बाजारों में इसकी अच्छी उपलब्धता बनी रहती है. खास बात यह है कि अब सिर्फ प्याज ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते और डंठल भी लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं. सीधी शहर की सब्जी मंडियों और दुकानों पर इन दिनों पत्तियों वाला प्याज भी बिक रहा है. जहां सामान्य प्याज 30 रुपये किलो के आसपास है. वहीं, सागा वाला प्याज 15 से 20 रुपये किलो मिल रहा है, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है और खाने में भी नया स्वाद जुड़ रहा है.
रसोइया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अगर लोग रोज़ाना एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, तो हरे प्याज की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. आधा किलो हरे प्याज के साथ आलू, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक का तड़का इस डिश को खास बना देता है. इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाले का संतुलित इस्तेमाल स्वाद को और बढ़ा देता है, जबकि मेथी दाना इसका देसी फ्लेवर निखारता है. कम तेल में तैयार होने वाली यह सब्जी सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.
कैसे बनाएं सब्जी
प्रियंकाने आगे बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू और हरे प्याज को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मेथी दाना डालकर हल्का भूनें. इसके बाद हल्दी, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक चलाएं. फिर कटे हुए आलू डालकर उन्हें अच्छी तरह फ्राई करें. जब आलू हल्के नरम हो जाएं, तब कटी हुई हरी प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं और कड़ाही को ढककर पकने दें.
कुछ देर बाद ढक्कन हटाकर सब्जी को चलाएं और उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दें. फिर कटे हुए टमाटर डालकर सब्जी को अच्छी तरह पकाएं. अंत में स्वादानुसार नमक मिलाकर दोबारा ढक दें और तब तक पकाएं जब तक सभी सामग्री नरम न हो जाए. आखिर में हरी धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें. इस तरह स्वाद और सेहत से भरपूर हरे प्याज की सब्जी तैयार हो जाती है, जिसे रोटी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें