baba vanga prediction 2026 weekly lucky rashifal 30 March to 5 April five zodiac signs | अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कन्या समेत इन 5
Last Updated:
Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: बुल्गारिया की रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां समय-समय पर सच साबित होती रही हैं. अब उनकी 30 मार्च से 5 अप्रैल को लेकर एक अहम भविष्यवाणी की है, जिसमें 5 राशियों के बारे में बताया गया है. इन राशि वाले महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे और अंतर्ज्ञान शक्ति भी मजबूत होगी. आइए देखते हैं 30 मार्च से 5 अप्रैल को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…

Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal: बाबा वेंगा ने सदियों पहले एक के बाद एक कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जो ज्यादातर सच हुई हैं. इस वजह से बाबा वेंगा भारत समेत पूरी दुनिया में काफी फेमस हैं. बाबा वेंगा की अब अप्रैल के पहले सप्ताह 30 मार्च से 5 अप्रैल को लेकर की गईं भविष्यवाणियां काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. बाबा वेंगा के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में 5 राशियों को अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं और खुद को बेहतरीन स्थिति में पाएंगे. आइए देखते हैं 30 मार्च से 5 अप्रैल को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…
वृषभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय बेहद लाभकारी रहने वाला है. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको भी काफी राहत मिलेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में टेंशन कम होती जाएंगी और साथ काम करने वालों का सहयोग मिलने से काफी राहत भी होगी. कुछ पुराने मतभेदों को दूर करने का प्रयास करेंगे और किसी दोस्त के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है. शुभ योग के प्रभाव से अप्रैल के पहले सप्ताह में वृष राशि वाले आगे बढ़ेंगे और नए अवसरों का स्वागत करेंगे, सकारात्मकता आपके जीवन में सुखद बदलाव लाएगी.
कर्क राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय शुभ फलदायी रहने वाला है. कर्क राशि वालों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से मुक्ति मिलेगी और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा. अगर आप लंबे समय से किसी मित्र से बातचीत करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपको अवसर मिलेगा और मतभेद दूर होंगे. अगर आप निवेश करते हैं तो अप्रैल का पहला सप्ताह आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है, आपको अच्छा लाभ होगा. इस राशि के लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, सभी मतभेद दूर होंगे और रिश्ते मजबूत होंगे.
कन्या राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय बेहद खास रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के सभी टारगेट पूरे होंगे और अपने काम से सभी को प्रभावित भी करेंगे. अगर आप घरेलू समस्याओं से परेशान हैं तो अप्रैल का यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, एक के बाद एक सभी समस्याओं से राहत मिलती नजर आएंगी. मकान व फ्लैट खरीदने की आपकी इच्छा इस सप्ताह पूरी हो जाएगी और नया बिजनेस शुरू करने का मौका भी मिल सकता है. आपके खर्चे कम होते जाएंगे और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और धन प्राप्ति के इस सप्ताह योग भी बन रहे हैं.
धनु राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय काफी शानदार रहने वाला है. अगर आप किसी वित्तीय योजना पर विचार कर रहे हैं तो इस सप्ताह आप उसे और भी बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपको नए संपर्क बनाने और नए अवसरों की तलाश करने में मदद मिलेगी. अपनी सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहेंगे. धनु राशि वाले अगर किसी आइडिया पर काम कर रहे हैं या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो अप्रैल का यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. अपने मन की बातों को लिखना या किसी के साथ साझा करना आपकी सोच को एक नया दृष्टिकोण देगा.
मीन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय फलदायक रहने वाला है. मीन राशि वालों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. बच्चे या युवा सदस्य आपके प्रति अधिक संवेदनशील होंगे और उनकी जरूरतों को समझना और उनका साथ देना आपके पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेगा. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिलती नजर आ रही है. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो अप्रैल का पहला सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा.
About the Author
पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें