Daily lucky horoscope 28 March 2026 | Shaniwar 28 March lucky rashifal | दैनिक लकी राशिफल 28 मार्च 2026 | 28 मार्च को बना राजराजेश्वर योग का अद्भुत सं
Last Updated:
28 March Lucky Rashifal: कल 28 मार्च दिन शनिवार है और इस दिन शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है. शनिवार के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो सिंह, वृश्चिक, धनु समेत 5 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है. इन राशि वाले अपनों के साथ समय बिताने का आनंद लेंगे और काम में प्रगति देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं शनिवार का दिन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

कल 28 मार्च दिन शनिवार को नवरात्रि का पारण किया जाएगा और इस दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि है. साथ ही इस दिन चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार करेंगे तो ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में रहने वाले हैं, जिससे राजराजेश्वर योग का निर्माण हो रहा है. कल पूर्व दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है और राजराजेश्वर योग के साथ रवि योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का लाभ सिंह, वृश्चिक, धनु समेत 5 राशि वालों को मिलने वाला है. इन राशियों को दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं 28 मार्च का दिन इन 5 राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन
कल शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ रहा है. मेष राशि वालों के जीवन में जो भी समस्याएं चल रही हैं, वे दूर हो जाएंगी और जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके भी मिलेंगे. आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास आपके आस-पास के लोगों को प्रेरित करेगा और कामकाज के मोर्चे पर कल का दिन आपके लिए अवसरों से भरा है, अपनी बनाई योजनाओं पर ध्यान दें, क्योंकि आप उन्हें सही दिशा में ले जा सकते हैं. अगर आप काफी समय से मकान तथा वाहन खरीदना चाहते हैं तो कल आपकी इच्छा पूरी हो सकती है.
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन
कल शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए विशेष रूप से सकारात्मक साबित हो सकता है. आपकी राशि में ही चंद्रमा का कल संचार रहने वाला है, ऐसे में आप नई टेक्निकल चीज सीख सकते हैं, जिसका लाभ आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में मिलेगा. आपको अपने काम में प्रगति देखने को मिल सकती है. आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने के आसार हैं. कल परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने रिश्ते फिर से ताजा हो सकते हैं.
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन
कल शनिवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. सिंह राशि वालों के जीवन में कल से गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है, आपके द्वारा सोची गईं सभी चीजें सफल होंगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और धन प्राप्कि के योग भी बन रहे हैं. परिवार में माता पिता व बच्चे की सेहत को लेकर अगर चिंतित हैं तो कल से वह चिंता देखने को मिलेगी और स्वास्थ्य में अचानक से सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशियों में दोगुनी वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन
कल शनिवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए समग्र दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहने वाला है. वृश्चिक राशि वाले अगर किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो कल आपको समाधान मिल सकता है या फिर इस दिशा में सफलता मिलती दिखाई देगी. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना नई दोस्ती और रिश्ते बनाने का भी एक अच्छा अवसर है. आप अपनी रचनात्मकता को पूरी तरह से व्यक्त करने में सक्षम होंगे, जो आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा. नौकरी पेशा जातकों का कल सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी.
धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन
कल शनिवार का दिन धनु राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको कल इस दिशा में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो आपको सपनों को साकार करने में मदद करेगी. कल का दिन व्यक्तिगत और प्रफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने का है. अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करें और योजना बनाते समय सोच-समझकर कदम उठाएं. किसी पुराने विषय पर बात करने से आपसी समझ बढ़ेगी और दोस्तों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा.
About the Author
पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें