यूं नहीं हर कोई दीवाना, आप भी आए हैं सुल्तानपुर तो न खाना भूलें दीपक की लाजवाब इमरती

Share to your loved once


Last Updated:

Famous Imarti Shop in Sultanpur: सुल्तानपुर के दीपक की इमरती बहुत फेमस है और इसकी चर्चा हर जगह होती है क्योंकि यहां की इमरती कुछ खास तरह बनाई जाती है. जो मुंह में जाते ही घुल जाती है, जिसकी वजह से इस इमरती को खाने वालों की काफी भीड़ लगी रहती है.

सुल्तानपुर: किसी न किसी वजह से शहर या स्थान को प्रसिद्धि मिलती है. उस स्थान की कुछ ना कुछ विशेषताएं होती हैं. ऐसे ही अगर आप सुल्तानपुर आ रहे हैं और मीठा खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको सुल्तानपुर की एक दुकान के बारे में बताने वाले हैं. यहां पर आपको बेहतर इमरती खाने को मिलेगी. दरअसल, यह दुकान सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के ठीक पास में है. यह लगभग 30 साल पुरानी दुकान है. इसका नाम दीपक समोसा इमरती कॉर्नर है. संदीप अपनी इस दुकान पर इमरती बनाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह कम दाम में अच्छा स्वाद देती है. यही वजह है कि यह पूरे सुल्तानपुर में फेमस है.

ये है खास 
दरअसल, दीपक की इमरती में इलायची, सोडा,केसर आदि कई तरह के औषधीय मसाले मिलाए जाते हैं जो इसे लाजवाब बना देते हैं. दुकानदार संदीप ने बताया कि इस दुकान को कई साल पहले शुरू किया और आज दीपक की इमरती सुल्तानपुर समेत आसपास के जिलों में मशहूर हो गई है. उनकी इस दुकान पर सुल्तानपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग तो आते ही हैं. इसके अलावा अमेठी, अयोध्या, जौनपुर, अंबेडकर नगर यहां तक कि लखनऊ के लोग भी इमरती खाने के लिए आते हैं.

यहां स्थित है दुकान 
दीपक समोसा इमरती कॉर्नर के नाम से यह दुकान सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर कुड़वार नाका पर स्थित है. वहीं बस स्टेशन से इस दुकान की दूरी लगभग 500 मीटर है. गभड़िया रोड पर स्थित होने के नाते दुकान और अधिक ग्राहकों के नजदीक रहती है. इसके अलावा या दुकान जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के नजदीक होने की वजह से यहां पर ग्राहकों की और अधिक भीड़ बढ़ जाती है.

दुकान खुलने व बंद होने का यह है समय 
वहीं अगर दुकान के खुलने और बंद होने के समय की बात की जाए तो यह दुकान सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुली रहती है. इस बीच जोगी की इमरती का स्वाद चखा जा सकता है. यहां की इमरती का बेहतरीन स्वाद ले सकते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP