कुमार सानू को याद आए गुलशन कुमार, शेयर किया अनुराधा पौडवाल संग रिकॉर्डिंग का वीडियो, गाना नहीं हुआ था रिलीज

Share to your loved once


Last Updated:

कुमार सानू ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ के अनरिलीज्ड सॉन्ग की रिकॉर्डिंग का वीडियो शेयर किया है. इस मस्ती भरे वीडियो में गुलशन कुमार और अनुराधा पौडवाल है समेत कई लोग हैं. वीडियो में अनुराधा और कुमार सानू को रिकॉर्डिंग करते हुए देखा जा सकता है. कुमार सानू ने कहा कि पहले गाने पूरी दुनिया के लिए बनते थे.

ख़बरें फटाफट

कुमार सानू को याद आए गुलशन कुमार, शेयर किया अनुराधा संग रिकॉर्डिंग का वीडियोZoom

अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू रिकॉर्डिंग करते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial)

मुंबई. पुरानी हिंदी फिल्मों और उनके गाने आज भी ट्रेंड करते रहते हैं. उस दौर के गाने एक बार सुनने के बाद लोग बार-बार उन्हें सुनते थे और याद करते रहते थे. इसी बीच 90 के दशक के पॉपुलर सिंगर कुमार सानू भी पुराने गानों की यादों में खोए हुए नजर आ रहे हैं. कुमार सानू ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में उन्होंने 90 के दशक के एक डुएट सॉन्ग ‘मस्ती भरा है ये समा’ की रिकॉर्डिंग की झलक पेश की. कुमार सानू ने लिखा, “90 के दशक में मैने बहुत सारे गाने रिकॉर्ड किए थे. ये गाने आज भी स्टूडियो की पुरानी टेप्स पर मौजूद हैं.”

कुमार सानू ने बताया कि हर गाने से जुड़ी एक खास याद और गहरी भावना शामिल हैं. उन्होंने लिखा, “इस खूबसूरत डुएट गाने को सुनते ही मैं सीधे फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ की रिकॉर्डिंग सेशन में खो जाता हूं. वह समय संगीत, जुनून और अविस्मरणीय लोगों से भरा हुआ था. रिकॉर्डिंग के दौरान का माहौल बहुत मस्ती भरा और यादगार था.”

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP