अभिषेक पोरेल के डॉग लव ने जीता फैंस का दिल, क्यूट सा वीडियो हुआ वायरल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक पोरेल के डॉग लव ने जीता फैंस का दिल, क्यूट सा वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:

Delhi Capitals Abhishek Porel love for dogs: दिल्ली कैपिटल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिषेक प्रैक्टिस के दौरान मैदान पर कुत्ते को पुचकारते हुए दिख रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान एक कुत्ता अचानक मैदान पर आ घुसा था, जिसके बाद उन्होंने उसे गोद में उठाकर सुरक्षित जगह पर छोड़ा.

अभिषेक पोरेल के डॉग लव ने जीता फैंस का दिल, क्यूट सा वीडियो हुआ वायरलZoom

अभिषेक पोरेल के डॉग लव का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम धूम मचाने के लिए तैयार. पिछले सीजन में दिल्ली की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में वह अपने लय से भटक गई थी. ऐसे में नए सीजन में टीम की कोशिश होगी कि वह पहली बार ट्रॉफी जीते, जिसके लिए सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में प्रैक्टिस के साथ-साथ खिलाड़ियों को जैसे ही मौका मिलता है वह मस्ती करने से भी नहीं चूकते हैं.

ऐसा ही कुछ दिल्ली कैपिटल्स के एक हालिया वीडियो में देखने को मिला जब अचानक मैदान पर एक कुत्ता आ गया, जिसके बाद अभिषेक पोरेल ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपनी एक प्यारी सी हरकत से सबका दिल जीत लिया है. दरअसल, जब कुत्ता पिच तक पहुंचा तो पोरेल ने तुरंत उसे अपनी गोद में उठाया और उसे सुरक्षित जगह पर ले जाकर छोड़ दिया. अभिषेक को ऐसा करते देख उनके साथी भी मुस्कुराने लगे. यही कारण है कि अभिषेक के डॉग लव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

लखनऊ के साथ है दिल्ली का पहला मैच

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेला जाएगा. दिल्ली इस मैच के लिए लखनऊ जाएगी, लेकिन फिलहाल वह अपने होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है. बता दें कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी संतुलित और ताकतवर नजर आ रही है. बता दें कि आईपीएल में दिल्ली का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है जहां वे कई बार जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी चूकी हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड- केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पाथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुरान विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन और कुलदीप यादव.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP