हरियाणा में 7.15 लाख किसानों के लिए बिजली हुई सस्ती, आम जनता के लिए क्या रेट्स, जानिये
Last Updated:
चंडीगढ़, 26 मार्च. हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने हरियाणा में बिजली कंपनियों के लिए 2026-27 के लिए शुल्क का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट क

हरियाणा में बिजली के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और किसानों को अब सस्ती बिजली मिलेगी.
चंडीगढ़. हरियाणा में विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष के लिए बिजली रेट्स जारी किए हैं. बिजली कंपनियों के लिए 2026-27 के लिए शुल्क का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट की रियायती दर पर बिजली मिलती रहेगी.
आदेशों के अनुसार, बिजली की सप्लाई की लागत 7.35 रुपये से बढ़कर 7.48 रुपये प्रति यूनिट हो गई है. इसी वजह से राज्य सरकार 1,088.61 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी, जिससे 2026-27 में कुल सब्सिडी 7,870.32 करोड़ रुपये हो जाएगी. पिछले साल सरकार ने 6,781.71 करोड़ रुपये सब्सिडी दी थी.
जानकारी के अनुसार, हरियाणा में 83.79 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें करीब 7.15 लाख किसान ट्यूबवेल कनेक्शन वाले हैं. साल 2026-27 के लिए कृषि क्षेत्र को 1068.664 करोड़ यूनिट बिजली दी गई है, जबकि पिछले साल यह 930.427 करोड़ यूनिट थी. किसानों को बिजली सप्लाई की कुल लागत करीब 7,993.61 करोड़ रुपये मानी गई है. इसमें से करीब 123.30 करोड़ रुपये किसानों से लिए जाएंगे, बाकी रकम राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में देगी.
वहीं, नियामक आयोग ने आम लोगों के लिए भी बिजली के रेट्स नहीं बढ़ाए हैं और बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बिजली की दरों का नया टैरिफ पहली अप्रैल से लागू होगा. गौर रहे कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 0 से 150 यूनिट तक के लिए 2.95 रुपये प्रति यूनिट, 151 से 300 यूनिट के लिए 5.25 रुपये प्रति यूनिट, 301-500 यूनिट के लिए 6.45 रुपये प्रति यूनिट और 501 से 1000 यूनिट के लिए 7.10 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल चुकाना होगा.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें