फर्रुखाबाद और बरेली में एनकाउंटर, पकड़े गए बदमाश, सिपाही हुए घायल
कानपुर में फरार चल रहा वांछित अपराधी गिरफ्तार
कानपुर में फरार चल रहा वांछित अपराधी को ग्वालटोली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार. 19 मुकदमों का आरोपित जाहिद उर्फ खूंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. कानपुर कमिश्नरेट के 10 थाने मैं दर्ज़ 19 मुकदमे. NBW के बावजूद भी न्यायालय में नहीं हो रहा था हाजिर. पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस की 3 टीमों ने आरोपित जाहिद को किया गिरफ्तार.
बरेली में बदमाशों का एनकाउंटर, सिपाही हुआ घायल
बरेली जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी. पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़. बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में सिपाही सरजीत सिंह घायल. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. बदमाश फैजान और लईक के पैर में गोली लगी. पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए. पुलिस ने घेराबंदी करके घायल बदमाशों के दो साथी सद्दाम और रवि को भी गिरफ्तार किया. चारों बदमाश गोकशी के मामला में वांछित थे. थाना बहेड़ी के उत्तम नगर नहर पुलिया के पास मुठभेड़ हुई.
फर्रुखाबाद में लूट के आरोपी से एनकाउंटर
फर्रुखाबाद जिले में थाना कादरीगेट पुलिस की लूट के आरोपी से हुई मुठभेड़. चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़. लूट के आरोपी को पुलिस ने रोकने का किया प्रयास. आरोपी ने पुलिस पर फायर कर भागने का किया प्रयास. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली. घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती. थाना कादरीगेट क्षेत्र के लकूला भट्टा के पास हुई मुठभेड़.
सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर मुर्सलीन गिरफ्तार
सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक वांछित हिस्ट्रीशीटर मुर्सलीन उर्फ गांधी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुआ. जबकि उसका साथी फरार हो गया. पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की. घायल बदमाश के पास से .315 बोर तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई. आरोपी पर एनडीपीएस, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस फरार बदमाश की तलाश में लगातार कॉम्बिंग कर रही है.
इटावा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ माफिया अरेस्ट
इटावा जिले में अवैध हथियार और कारतूस के साथ माफिया गिरफ्तार. अवैध हथियार और के साथ वीडियो वायरल होने के बाद किया गया गिरफ्तार. इटावा जिले की इकदिल पुलिस ने किया गिरफ्तार.
स्टिंग एनर्जी ड्रिंक चोरी करने वाला गिरफ्तार
गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टिंग एनर्जी ड्रिंक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी कंटेनर चालक अब्दुल्ला और उसका क्लीनर आदिल हैं, जिन्होंने मिलकर माल में हेराफेरी की थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 39 पेटी स्टिंग एनर्जी ड्रिंक और 1150 रुपये नकद बरामद किए हैं. जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने 3070 पेटी में से पहले 175 पेटी रास्ते में बेच दीं और बाकी में से भी माल निकालकर छिपा दिया था. वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे, पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
किसान से लाखों की ठगी करने वाला अरेस्ट
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना पुलिस ने कृषि भूमि दिलाने का झांसा देकर किसान से 35 लाख रुपये की ठगी के मामले में वांछित आरोपी दयाराम उर्फ विकास को किया गिरफ्तार. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं. इससे पहले मुख्य आरोपी फुरकान और विनोद चौहान को गिरफ्तार कर 10 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ कि मेरठ रोड पर 21 फरवरी को 35 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसमें कई आरोपी शामिल थे. गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान
खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का स्पेशल अभियान. अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के नेतृत्व में 60 पुलिस की टीम ने शराब पीने वालों के अभियान के तहत 419 रेस्टोरेंट, ढाबा की जांच कर 2077 लोगों को चेक किया. 1213 वाहनों की चेकिंग. 711 लोगों पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई. कई लीटर शराब बरामद. कल्याणपुर में गिरफ्तार युवक पर मुकदमा दर्ज. पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप कई लोग शराब छोड़ भागे तो कई लोग अपने वाहन छोड़ भागे.
ललितपुर में कंपनी कर्मचारी से छिनैती
ललितपुर जिले के पाली थाना क्षेत्र में कंपनी कर्मचारी से छिनैती. बाइक से टक्कर मारकर नगदी व मोबाइल छीनकर बदमाश भागे. घायल कर्मचारी का इलाज जारी, अब हालत स्थिर. पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार.
सुलतानपुर में देवर ने भाभी पर किया हमला
सुलतानपुर जिले में पैसों के विवाद में देवर ने भाभी पर किया फावड़े से जानलेवा हमला. शराब के नशे में धुत देवर ने महिला के सिर पर फावड़े से किया वार. हमले में 52 वर्षीय नीलम पांडे गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती. लम्भुआ पुलिस की शुरुआती छानबीन में पैसों का पुराना लेनदेन आया सामने. आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस की कानूनी कार्रवाई शुरू.
स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग में चल गया अश्लील वीडियो
लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अश्लील वीडियो चलने का मामला. स्वास्थ्य विभाग की ओर से लखनऊ साइबर सेल में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. जांच के दौरान तीन संदिग्ध आईडी को चिन्हित किया गया. स्वास्थ्य महानिदेशालय में ऑनलाइन ट्रेनिंग के दौरान चल गया था अश्लील वीडियो.
यूपी पीसीएस का मेन 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच
यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी ख़बर. 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच होगी पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा. लखनऊ और प्रयागराज के 27 केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा. 11 हजार 403 अभ्यर्थी पीसीएस 25 की मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल. प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4757 और लखनऊ के 15 केंद्रों पर 6646 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा.
बलिया में मक्के काटने को लेकर पीट-पीटकर हत्या
बलिया जिले में मक्के काटने को लेकर पीट पीटकर वृद्धि की निर्मम हत्या. तीन दबंगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर की हत्या. तीन दिन पहला हुए विवाद में दबंगों ने हत्या करने का दिया था खूला चैलेंज. हत्या से इलाके में भारी तनाव व्याप्त. सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. रेवती थाने के वार्ड नम्बर तीन की घटना.
अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत
अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की जेल में बिगड़ी तबीयत. बीती रात जेल प्रशासन ने एम्बुलेंस के जरिए चंद्रमा देवी को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती. अस्पताल लाए जाने के दौरान मीडिया के सवालों से बचते नजर आए परिजन और समर्थक. धोखाधड़ी के आरोप में हाल ही में कोर्ट के आदेश पर जेल भेजी गई थीं चंद्रमा देवी. सुल्तानपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी राजेश मसाला की पत्नी हैं पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी.
यूपी में गोशालाओं को सुधारने के लिए फिल्ड में उतरेगी टीम
यूपी में गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने फिल्ड में उतरेगी टीम. गो सेवा आयोग की टीम तैयार करेगी रिपोर्ट. जांच रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा. शासन को गौशालाओ में खामियों की लगातार मिल रही थी शिकायतें. मुख्यमंत्री ने मामले में जताई थी नाराजगी. अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने सीतापुर में जाँच के दौरान पाई खामियां. गौशाला में न भूसा मिला न खाने की अन्य व्यवस्था. मामले में ग्राम पंचायत सचिव को किया गया निलंबित, प्रधान को नोटिस. पहले चरण में आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता झाँसी, आगरा व चित्रकूट धाम में करेंगे निरीक्षण. पशुपालन विभाग ने भी अफसरों को गौशाला के निरीक्षण का दिया आदेश.
कौशांबी में दो पक्षों के बीच बवाल
कौशांबी जिले में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में बवाल. दोनों पक्षों से जमकर चले ईंट पत्थर. तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप. 3 लोगों के घायल होने की खबर. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी. मंझनपुर कोतवाली के घना का पूरा गांव का मामला.