6 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने इस क्रिकेटर का आईपीएल करियर किया बर्बाद, देखकर दुनिया दंग थी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

6 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने इस क्रिकेटर का आईपीएल करियर किया बर्बाद

Last Updated:

Happy birthday Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी का आज जन्मदिन है. वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च को 15 साल के हो गए हैं. वैभव ने 14 साल के उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था. अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में ही विस्फोटक बल्लेबाजी से अफगानिस्तान के ऑलारउंडर करीम जनत के करियर को तबाह कर दिया.

6 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने इस क्रिकेटर का आईपीएल करियर किया बर्बादZoom

वैभव सूर्यवंशी ने करीम जनत के खिलाफ एक ओवर में बनाए थे 30 रन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के वंडर बॉय कहे जा रहे वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च को 15 साल के हो गए हैं. इसके साथ ही अब वैभव के लिए सीनियर टीम में एंट्री का रास्ता भी साफ हो गया है. बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव ने सिर्फ 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू किया था. बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट में सनसनी मचाने के बाद आईपीएल 2025 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में खेलने का मौका मिला.

अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में ही वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा दी. वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिलाफ मैच में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाकर अपने वंडर किड्स होने पर मुहर लगा दी, लेकिन इसी आईपीएल सीजन में वैभव ने एक ऐसा काम भी किया, जिसके कारण अफगानिस्तान के एक क्रिकेटर का करियर तबाह हो गया और अब वह शायद ही फिर कभी इस लीग में खेल पाए.

करीम जनत के ओवर में वैभव ने कूटे 30 रन

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करीम जनत 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था. गुजरात की तरफ से करीम को राजस्थान के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला. उस मैच में 26 साल के करीम जनत के सामने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी सामने खड़े थे. वैभव के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए करीम जनत को नहीं पता था कि उनका आईपीएल डेब्यू ही आखिरी मैच साबित हो जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी ने करीम के खिलाफ उस ओवर में हर गेंद पर बाउंड्री लगाई. वैभव सूर्यवंशी ने ओवर में कुल 30 रन बटोरे, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे. करीम की हुई उस धुनाई के बाद फिर कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें गेंदबाजी नहीं दी. सिर्फ इतना ही नहीं, पूरे सीजन में करीम गुजरात के लिए बेंच पर ही बैठे रहे और बाद में टीम ने आईपीएल 2026 के लिए उन्हें रिलीज कर दिया.

अफगानिस्तान के लिए खेल रहे हैं करीम जनत

आईपीएल में बेशक करीम जनत को सिर्फ एक ओवर करने का मौका मिला हो, लेकिन अफगानिस्तान के लिए वह एक अहम खिलाड़ी हैं. अफगानिस्तान की तरफ से करीम अबतक कुल 2 टेस्ट, 3 वनडे और 75 टी20 मैच खेल चुके हैं. वनडे और टेस्ट में उनका विकेट का खाता नहीं खुला है, लेकिन टी20 में उनके नाम 42 विकेट दर्ज हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP