गर्मियों में खेतों की सिंचाई के लिए किसान लगाएं ये सिस्टम, पानी की होगी बचत, 90% तक की मिल रही सब्सिडी

Share to your loved once


होमताजा खबरकृषि

गर्मियों में खेतों की सिंचाई के लिए किसान लगाएं ये सिस्टम, पानी की होगी बचत

Last Updated:

Agriculture News: फिरोजाबाद में गर्मियों में फसल सिंचाई के लिए किसानों के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम फायदेमंद साबित हो रहे हैं. इन सिस्टम्स से पानी की कम खपत होती है और फसल के जड़ों तक एक साथ सिंचाई संभव है. सरकार प्रशिक्षण और रजिस्ट्रेशन के बाद सामान्य वर्ग को 80% और अन्य को 90% अनुदान देती है. इसके चलते किसान भाइयों को केवल 10-20 हजार रुपए में यह सिस्टम लगवाना पड़ता है, जिससे उत्पादन में 25% तक वृद्धि होती है.

फिरोजाबाद : गर्मियों में किसान भाई खेतों में फसल को उगाते हैं लेकिन इस सीजन में खेतों में अधिक सिंचाई की जरूरत होती है. ट्यूबल के जरिए किसान भाई खेतों में घंटों सिंचाई करते हैं. लेकिन सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए खेतों में ड्रिप सिस्टम लगाकर आसानी से एक साथ सिंचाई कर सकते हैं. वहीं खेतों में किसान भाई स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाकर कम समय में सही सिंचाई कर सकते हैं और इससे फसल का उत्पादन भी अच्छा होगा. वहीं इस सिस्टम को लगवाने पर किसान भाइयों को सरकार द्वारा अनुदान भी मिलेगा.

कम पानी में अच्छी सिंचाई करता है स्प्रिंकलर सिस्टम
फिरोजाबाद उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में किसान भाई खेतों में सब्जियों को उगाते हैं या अन्य फसल का उत्पादन करते हैं. इस सीजन में खेतों में सिंचाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है. लेकिन अगर किसान भाई अपने खेतों में स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम लगवाते हैं तो इससे किसानों को काफी फायदा होगा. स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम के जरिए फसल की जड़ों तक एक साथ सिंचाई होती है. ये सिस्टम फब्बारे की तरह काम करता है. वहीं इसके जरिए सिंचाई करने पर पानी की भी कम जरूरत होती है. इससे ऊंचे नीचे खेतों में भी एक साथ कम समय में सिंचाई की जा सकती है. वहीं इस स्प्रिंकलर सिस्टम से किसान भाइयों को 25 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन मिलता है.

दस हजार में लगवा सकते हैं ड्रिप या स्प्रिंकलर सिस्टम
उद्यान अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा किसान भाइयों को प्रशिक्षण के बाद ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम का लाभ दिया जाता है. कोई भी किसान अपने खेतों में इस सिस्टम को लगवा सकता है. इसके लिए सबसे पहले किसान भाइयों को upmip.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. वहीं इसके बाद किसान भाइयों को हमारे विभाग से रजिस्टर्ड फर्म का चयन करना होगा, जो इस सिस्टम को लगाने के लिए खेतों पर जायेंगे. इस योजना का लाभ लेने पर सामान्य वर्ग को 80 प्रतिशत और अन्य को 90 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है. इसलिए किसान भाइयों के खेतों में यह सिस्टम दस से 20 हजार रुपए में लग जाता है. वहीं इससे सिंचाई करने पर खेतों में खरपतवार भी अधिक नहीं होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP