BSEB 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब जारी होगा? टॉपर से पूछे गए ये सवाल
Last Updated:
BSEB 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच हुई थी. अब सभी की नजरें बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 पर टिकी हुई हैं. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी…और पढ़ें

BSEB 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डेट और टाइम की सूचना जल्द दी जाएगी
नई दिल्ली (BSEB 10th Result 2026 Date LIVE). बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद से हर कोई बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 पर अपडेट का इंतजार कर रहा है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा इस साल भी फरवरी में ही खत्म हो गई थी. सभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी पूरा किया जा चुका है. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 डेट और टाइम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कल यानी 28 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है.
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 लाइव: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद उसे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकेंगे-
- बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर Bihar Board Matric Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल कोड और रोल नंबर एंटर करें.
- ‘Submit’ पर क्लिक करते ही बिहार बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2026 स्क्रीन पर आ जाएगी.
- मार्कशीट को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
BSEB Bihar Board Matric Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर वेरिफिकेशन से क्या पूछा गया?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर वेरिफिकेशन के लिए इंटरव्यू लगभग 30 मिनट चला था. टॉपर इंटरव्यू में शामिल स्टूडेंट्स से कई तरह के मौखिक सवाल पूछे गए थे. हैंडराइटिंग मिलान के लिए कुछ सवालों के जवाब लिखवाए भी गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई बच्चों से मैट्रिक परीक्षा से हटकर भी सवाल पूछे गए. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत सभी विषयों से सवाल शामिल थे.
Bihar Board 10th Result 2026 Website LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट वेबसाइट क्या है?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 वेबसाइट लाइव: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उसे बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स नीचे लिखी वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे-
- bsebexam.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com
- matricbiharboard.com
BSEB 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब तक आएगा?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कल यानी 28 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इसकी सूचना दी जाएगी.