पैनिक ना करें.. पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं.. तेल पर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं, सख्त एक्शन को तैयार योगी सरकार

Share to your loved once


Last Updated:

Petrol-Diesel Crisis: राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद गुरुवार को सभी पेट्रोल पंप पर पैनिक बाइंग शुरू हो गई. जिसके बाद योगी सरकार ने जनता से अपील की है कि तेल की कोई कमी नहीं है, पैनिक बाइंग ना करें. इतना ही नहीं अफवाह फ़ैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन के आदेश दिए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

पैनिक ना करें.. पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं.. अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहींZoom

यूपी में पेट्रोल डीजल की पैनिक बाइंग

लखनऊ. राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहें फैलने के बाद यूपी सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया है. सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पैनिक माहौल न बनाएं. इतना ही नहीं प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है और समय पर डिलीवरी हो रही है. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने स्पष्ट किया, “प्रदेश के किसी भी जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. सभी पेट्रोल पंपों पर मांग के अनुसार ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है. सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाहें बेबुनियाद हैं और कुछ शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर फैलाई जा रही हैं.” सरकार ने जनता से अपील की है कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं. पेट्रोल-डीजल के लिए पैनिक खरीदारी न करें. अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.

कई जिलों में पैनिक बाइंग

दरअसल,  पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देशभर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर अफवाहें फैलीं. लखनऊ सहित गोरखपुर, प्रयागराज, गोंडा आदि शहरों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी. कुछ जगहों पर लंबी कतारें लगीं और स्टॉक जल्दी खत्म होने की खबरें भी आईं. हालांकि, तेल कंपनियों और प्रशासन का कहना है कि यह सिर्फ अफवाहों के कारण हुई पैनिक बाइंग है, वास्तविक कमी नहीं है. केंद्र सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि देश में करीब 60 दिनों का पेट्रोल-डीजल स्टॉक उपलब्ध है और एलपीजी की आपूर्ति भी एक महीने के लिए सुनिश्चित है. किसी भी पंप पर राशनिंग नहीं की जा रही है.

प्रशासन की सतर्कता

यूपी सरकार ने अफवाहबाजों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल पंप मालिकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित आपूर्ति बनाए रखें और किसी भी तरह की कमी की अफवाह न फैलाएं.
जनता से अनुरोध है कि वे सामान्य रूप से ईंधन खरीदारी करें. अनावश्यक स्टॉकिंग से अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है. सरकार का संदेश साफ है: अफवाहों से घबराएं नहीं, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. शांति बनाए रखें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लें.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP