आज का पंचांग, 27 मार्च 2026: राम नवमी, महा नवमी, नवरात्रि हवन, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, देखें मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, अशुभ समय
आज राम जन्मोत्सव मुहूर्त 11:13 एएम से लेकर दोपहर 1:41 पीएम तक हैं, वहीं श्रीराम जन्मोत्सव का क्षण दोपहर 12:27 बजे है. राम नवमी पर व्रत रखकर भगवान राम की पूजा करते हैं. इस दिन सरयू स्नान, दान का विशेष महत्व है. आज के दिन रवि योग पूरे दिन है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:17 ए एम से लेकर दोपहर तक है. शाम को शुक्रवार की लक्ष्मी पूजा है. उनकी कृपा से धन, वैभव और संपत्ति में बढ़ोत्तरी है. माता लक्ष्मी को मखाने या चावल की खीर, दूध की सफेद मिठाई, बताशे का भोग लगाएं. श्रीसूक्त का पाठ करें और लक्ष्मी चालीसा पढ़ें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. आज सफेद और गुलाबी वस्त्र, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें. कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 मार्च 2026
आज की तिथि- नवमी – 10:06 ए एम तक, उसके बाद दशमी
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 03:24 पी एम तक, फिर पुष्य
आज का करण- कौलव – 10:06 ए एम तक, उसके बाद से तैतिल – 09:23 पी एम तक, गर
आज का योग- अतिगण्ड – 10:10 पी एम तक, फिर सुकर्मा
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मिथुन – 09:36 ए एम तक, फिर कर्क
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:17 ए एम
सूर्यास्त- 06:36 पी एम
चन्द्रोदय- 01:06 पी एम
चन्द्रास्त- 03:16 ए एम, मार्च 28
आज के मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 ए एम से 05:30 ए एम
अमृत काल: 01:05 पी एम से 02:38 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:02 पी एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, मार्च 28 से 12:49 ए एम, मार्च 28
आज के शुभ योग
रवि योग: पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:17 ए एम से 03:24 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:17 ए एम से 07:50 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:50 ए एम से 09:22 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:22 ए एम से 10:54 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:27 पी एम से 01:59 पी एम
चर-सामान्य: 05:04 पी एम से 06:36 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:31 पी एम से 10:59 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:26 ए एम से 01:54 ए एम, मार्च 28
अमृत-सर्वोत्तम: 01:54 ए एम से 03:21 ए एम, मार्च 28
चर-सामान्य: 03:21 ए एम से 04:49 ए एम, मार्च 28
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 03:31 पी एम से 05:04 पी एम
गुलिक काल- 07:50 ए एम से 09:22 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:45 ए एम से 09:34 ए एम, 12:51 पी एम से 01:41 पी एम
राहुकाल- 10:54 ए एम से 12:27 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
गौरी के साथ – 10:06 ए एम तक, उसके बाद सभा में.