Upma Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए हेल्दी नाश्ता, 5 मिनट में बनाएं न्यूट्रिशन से भरपूर उपमा; जानें रेसिपी

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

बच्चों के टिफिन के लिए हेल्दी नाश्ता,5 मिनट में बनाएं न्यूट्रिशन से भरपूर उपमा

Last Updated:

Upma Recipe: झारखंड की राजधानी रांची के लोकल लोग खासकर बच्चों के लंच के लिए उपमा बनाते हैं. ये खासतौर पर कई सारी हरी सब्जियों और दूध डालकर बनाया जाता है, जो इसे काफी हेल्दी बनाता है. साथ ही इसमें सूजी मुख्य रूप से इस्तेमाल की जाती है. खासतौर पर डाइट फ्रेंडली और बच्चों को टिफिन के लिए यह यहां पर परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है.

इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप तरह-तरह की सब्जी काट लें, जिसमें गाजर, फूलगोभी, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर जैसे सब्जी शामिल है. इन सभी को दो चम्मच तेल में कढ़ाई का फॉरेन डालने के बाद गोल्डन फ्राई कर लेना है.

जब गोल्डन फ्राई हो जाए तो उसमें आपको एक कटोरी सूजी डालना है. एक बात का ध्यान रखना है सूजी को मुश्किल से 1 मिनट के लिए फ्राई करना है, उससे अधिक एकदम नहीं. आप चाहें तो घड़ी देख लीजिए 1 मिनट में बन जाएगा.

मतलब सूजी किसी भी हाल में गोल्डन फ्राई नहीं होना चाहिए, हल्का भी नहीं. यह थोड़ा सफेदी रहे तो बढ़िया है. इसके अलावा जब 1 मिनट हो जाए तो इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ा सा आपको नमक डालना है और फिर दो कटोरी दूध ले लीजिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूध थोड़ा पतला होना चाहिए, बहुत गाढ़ा नहीं. मतलब अगर एक कटोरी दूध है तो उसमें 1 कटोरी पानी मिला दीजिए और फिर वह दूध को आप डाल दीजिए और बढ़िया से चलाते रहे, वरना गांठे पड़ जाएंगी.

इसी दौरान इसमें आपको एक चम्मच घी डाल देना है और उसके बाद फिर से चलाना है. आप देखेंगे कि अपने आप ही कड़ाही छोड़ना शुरू कर दिया है और फिर इसको नीचे उतार ले और बच्चों को लंच में दे या आप नाश्ते में एक कटोरी खा सकते हैं.

साथ ही इसको और हेल्दी बनाने के लिए लोग थोड़ी सी मूंगफली को फ्राई करके ऊपर से डाल देते हैं. यह खाने में गजब का टेस्टी लगता है. यह भी आप कर सकते हैं. इससे प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ेगी और टेस्ट भी आपको मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP