‘धुरंधर 2’ की अपार सफलता पर प्रियदर्शन का बड़ा बयान, बोले- ‘आदित्य धर ने मुझसे बेहतर काम किया’

Share to your loved once


Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा चारों ओर हो रही है. फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसी बीच दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इसके निर्देशक आदित्य धर की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं. ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि आदित्य ने कई मामलों में उनसे भी बेहतर काम किया है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' की अपार सफलता पर प्रियदर्शन का बड़ा बयानZoom

आदित्य धर को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली. जहां एक तरफ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में सफलता के झंडे गाड़ रही है. वहीं दूसरी तरफ फिल्ममेकर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ट्रेंड कर रही हैं. फिल्ममेकर प्रियदर्शन इन दिनों अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने धुरंधर 2 की भी जमकर तारीफ की है.

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शानदार कामयाबी पर दिल खोलकर बात की है. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई मामलों में ऐसा काम किया है, जैसा शायद वो भी नहीं कर पाते.

धुरंधर उनकी मेहनत का फल है

‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘गरम मसाला’, ‘चुप चुप के’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी यादगार फिल्में देने वाले प्रियदर्शन का एक बयान इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आदित्य ने इस फिल्म में जो काम किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साथ में ‘आक्रोश’ और ‘तेज’ जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया था. लेकिन उन्होंने आदित्य को डायरेक्ट ऐसा कुछ नहीं सिखाया. उन्होंने जो सीखा खुद सीखा. उन्होंने कहां आज आदित्य जहां है, अपनी मेहनत के दम पर है. आज वह कई चीजों में मुझसे आगे हैं.‘धुरंधर’ उसी मेहनत का फल है.

फिल्म को लेकर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा जहां लोग आज किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट से डरते हैं, वहीं आदित्य धर और संदीप रेड्डी वांगा जैसे लोग पारंपरिक सोच से हटकर कुछ अलग कर रहे हैं. प्रियदर्शन ने कहा कि जब उन्होंने चार घंटे लंबी फिल्म बनाने का कारण पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा था कि ये फिल्म जरूर चलेगी.

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे सितारों ने अपने किरदारों में जान फूंक दी है. फिल्म जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, ये स्टारकास्ट की मेहनत का ही नतीजा है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP