पुलिस खड़ी देखती रही और गुंडे पीटते रहे, पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में खूनी झड़प, टीएमसी और बीजेपी में हाथापाई

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

बंगाल के चुनावी रण में खूनी झड़प, टीएमसी और बीजेपी में हाथापाई

Last Updated:

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में चुनाव प्रचार के दौरान भारी बवाल हो गया. बसंती विधानसभा सीट पर बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है. हालात इस कदर बिगड़ गए कि बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी जानलेवा हमला किया गया. यह पूरी घटना 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान हुई.

बंगाल के चुनावी रण में खूनी झड़प, टीएमसी और बीजेपी में हाथापाईZoom

पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिंसा के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे कई पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बसंती (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए प्रचार कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे जमा हुए तृणमूल समर्थकों द्वारा प्रचार अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर आपत्ति जताई, जिसके बाद तनाव बढ़ गया और तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई. अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए हस्तक्षेप किया. तभी स्थिति हिंसक हो गई तथा कुछ पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया.”

सरदार ने आरोप लगाया, “तृणमूल के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर बिना किसी उकसावे के हमला किया जबकि हम इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार कर रहे थे. पुलिस निष्क्रिय रही.” तृणमूल नेताओं ने हालांकि भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने बताया, “स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है.”

8 लोग हिरासत में, इलाके में भारी फोर्स तैनात
पुलिस ने इस हिंसक घटना पर कड़ा एक्शन लिया है. अब तक आठ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. बवाल को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. इस खूनी झड़प की गहराई से जांच की जा रही है. चुनाव से पहले इलाके में पेट्रोलिंग काफी तेज कर दी गई है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP